MP Scholarship Scam: फर्जी स्टूडेंट्स, फर्जी स्कॉलरशिप! प्रदेश में 57 लाख का स्कैम, मदरसे और स्कूल बने घोटालेबाज़
फर्जी स्टूडेंट्स, फर्जी स्कॉलरशिप! प्रदेश में 57 लाख का स्कैम, मदरसे और स्कूल बने घोटालेबाज़…MP Scholarship Scam: Fake students

MP Scholarship Scam | Image Source | IBC24
- MP स्कॉलरशिप घोटाला,
- 11वीं-12वीं के नाम पर हड़पे 57 लाख,
- कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला,
भोपाल : MP Scholarship Scam: एमपी में एक बार फिर नया घोटाला सुर्खियों में आया है। 11वीं–12वीं के स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप के नाम पर बड़ी गड़बड़ी हुई है। उन स्कूलों और मदरसों ने हजारों स्टूडेंट्स के नाम पर स्कॉलरशिप की राशि निकाल ली जो उनके स्कूल और मदरसों के स्टूडेंट हैं ही नहीं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन स्कॉलरशिप घोटाले पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की खिंचाई ज़रूर शुरू कर दी है।
Read More : मां के साथ आपत्तिजनक हालत में था अजनबी, बेटे ने देख लिया पूरा कांड, फिर जो हुआ जानकर कांप उठेगा रूह
MP Scholarship Scam: मध्यप्रदेश में फिर मदरसों और स्कूलों में स्कॉलरशिप का घोटाला हुआ है। दरअसल भोपाल में आठवीं और 10वीं कक्षा तक की मान्यता वाले अल्पसंख्यक स्कूलों और मदरसों ने 11वीं व 12वीं कक्षा के 972 स्टूडेंट्स के नाम पर 57 लाख रुपये की छात्रवृत्ति हड़प ली। जानकारी के मुताबिक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्टर्ड 20 निजी स्कूल और 20 मदरसे ऐसे हैं जिनकी मान्यता तो सिर्फ आठवीं और 10वीं कक्षा तक की ही है, लेकिन उन्होंने 11वीं–12वीं के स्टूडेंट्स का पंजीयन पोर्टल पर करा रखा है। उनके नाम पर छात्रवृत्ति जारी की जाती रही है। जिन स्टूडेंट्स के नाम पर ये स्कॉलरशिप निकाली गई वे असल में दूसरे स्कूलों में पढ़ रहे थे। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
MP Scholarship Scam: घोटाले की खबर के बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस का कहना है कि ऐसी कौन सी योजना या ऐसा कौन सा महकमा है जहां घोटाला नहीं हो रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि हर जगह सिर्फ कमीशनखोरी चल रही है। उधर कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने जवाब दिया है। बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी राज में घोटाले बर्दाश्त नहीं होंगे क्योंकि एमपी में अब करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है। फिलहाल स्कॉलरशिप घोटाले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद स्कूलों और मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। लेकिन स्कॉलरशिप घोटाले पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: स्कॉलरशिप घोटाला वह मामला है जिसमें भोपाल के कुछ स्कूलों और मदरसों ने 11वीं–12वीं के फर्जी छात्रों के नाम पर स्कॉलरशिप की राशि निकाल ली, जबकि उनकी मान्यता केवल 8वीं या 10वीं तक ही थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Scholarship Scam: Fake students, fake scholarships! Scam of Rs 57 lakh in the state
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm