MP Weather Alert : MP में फिर बदला मौसम का मिजाज! इन 3 जिलों में 4 इंच तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें भोपाल-इंदौर का हाल
मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने दतिया, रीवा और सीधी में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी …

MP Weather Alert
- दतिया, रीवा और सीधी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- प्रभावित इलाकों में 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान है।
- नरसिंहपुर में शनिवार को करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई।
भोपाल : MP Weather Alert देश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है और अलग-अलग हिस्सों में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में भी मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेजी से सक्रिय हो गई हैं। मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों दतिया, रीवा और सीधी में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दतिया, रीवा और सीधी में हेवी रेन की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पास बने नए साइक्लोनिक सर्कुलेश के प्रभाव से इन प्रभावित क्षेत्रों में 4 इंच तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जहाँ दतिया, रीवा और सीधी में हेवी रेन की चेतावनी है, वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत प्रदेश के बाकी जिलों में बादलों की मौजूदगी के बीच हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
नरसिंहपुर में 3 इंच बारिश दर्ज की गई
राज्य में बीते दो दिनों से लगातार कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को नरसिंहपुर में 3 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि शुक्रवार को शिवपुरी में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए थे और पिछोर क्षेत्र में महुअर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। MP Monsoon Update मध्य प्रदेश में लगातार हो रही इस बारिश और मौसम प्रणाली के प्रभाव को देखते हुए आने वाले दिनों में भी मानसूनी गतिविधियां बने रहने की संभावना है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर बन रहे ‘द्विपुष्कर’ और ‘हर्षण’ योग में करें यह एक अचूक साधना, मिलेगा “वाजपेय” यज्ञ का महापुण्य!
- Subsidy Scheme For Fishermen: मछली पालने वाले किसानों को बड़ा तोहफा!… अब इस चीज की खरीदी पर सरकार देगी 70 प्रतिशत की छूट, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ
- Sagar Cyber Fraud News : शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा, फिर ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गए होश! करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: MP Weather Alert: Heavy Rain Warning in Datia, Rewa and Sidhi
भोपाल
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm