MP Weather News: एमपी में टूटा ठंड का पिछले 84 साल का रिकार्ड, अभी पड़ेगी और ठिठुराने वाली ठंड, आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट…
मध्यप्रदेश इस समय उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठिठुर रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह और रात की ठंडक के …

mp weather news
- उत्तर भारत की बर्फीली हवा से ठिठुर रहा मप्र
- सुबह-रात के बाद अब दिन में भी बढ़ी ठंडक
- भोपाल में पारा 7.8 डिग्री पर पहुंचा
MP Weather News: भोपाल: मध्यप्रदेश इस समय उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठिठुर रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह और रात की ठंडक के बाद अब दिन में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राजधानी भोपाल में पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि इंदौर में 6.9, ग्वालियर में 10.7, उज्जैन में 9.5 और जबलपुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 6.6, शिवपुरी में 9 और छिंदवाड़ा-मलाजखंड में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
aaj ka tapman: मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, देवास, सीहोर, शाजापुर और राजगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शहर शाजापुर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 15 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। इससे पहले मंगलवार और बुधवार की रात में 15 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया था। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, यहाँ पारा 6.5 डिग्री पर टिका।
aaj ka mausam kaisa rahega: पिछले 84 साल का रिकॉर्ड टूट
MP Weather News: विशेष रूप से इस नवंबर महीने में ठंड का असर पहले सप्ताह से ही देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल में नवंबर की सर्दी का पिछले 84 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है, वहीं इंदौर में 25 साल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे नवंबर महीने में तेज ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है। अगले दो दिन तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट रहेगा, उसके बाद हल्की राहत मिलने की संभावना है।
aaj ka mosam: दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव
MP Weather News: मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 22 नवंबर से देश के दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव होगा, जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इस बार नवंबर में पहले सप्ताह से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि अक्टूबर में औसत 2.8 इंच बारिश हुई, जो सामान्य 1.3 इंच से 121% अधिक है।
विशेषज्ञों ने जनता से आगाह किया है कि शीतलहर और ठंड के मौसम में बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग विशेष सावधानी रखें। वहीं, ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। ऐसे में मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी के थपेड़ों के बीच लोग ठंड से बचने के उपायों में जुटे हुए हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Shaheed Ashish Sharama Balaghat: पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज होगी मध्य प्रदेश के लाल, SI आशीष शर्मा की विदाई.. नक्सलियों से लोहा लेते हुए थे शहीद..
- Datia News: दतिया के पीतांबरा पीठ मंदिर की संध्या आरती में भक्ति में लीन थे भक्त, अचानक हुआ बड़ा हादसा, मुख्य द्वार के 8 पिलर अचानक गिरे, फिर जो हुआ...
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भोपाल, इंदौर, देवास, सीहोर, शाजापुर और राजगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Weather News: 84-year cold record broken in MP, chills to come, cold wave alert issued in these districts today...
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am