BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP Weather News: अभी से टूटने लगे रिकॉर्ड… एमपी में इस बार पड़ने वाली है भीषण ठंडी, 1 हप्ते पहले से ही दिखने लगा असर…

मध्य प्रदेश में इस साल कड़ाके की सर्दी का दौर पहले ही शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार की तेज सर्दी सामान्य से पहले और …

MP Weather News

MP Weather News

muskan mishra
Published: 08 Nov 2025 | 8:11 amModified: 08 Nov 2025 | 11:44 am

MP Weather News: भोपाल: मध्य प्रदेश में इस साल कड़ाके की सर्दी का दौर पहले ही शुरू हो गया है। बीते दो दिन से प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे लोगों को सुबह-सुबह और रात के समय ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

1 हफ्ते पहले ही पड़ने लगी भीषण ठंड

MP Weather News: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार ठंड का असर नवंबर के दूसरे सप्ताह की बजाय एक सप्ताह पहले ही महसूस होने लगा है। आमतौर पर मध्य प्रदेश में नवंबर के दूसरे पखवाड़े से सर्दी तेज होती है, जो जनवरी तक बनी रहती है, लेकिन इस साल रिकॉर्ड गिरावट के साथ ठंड ने पहले ही दस्तक दे दी है।

उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही ठंडी हवाएं

प्रदेश में ठंड का मुख्य कारण उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही ठंडी हवाएं हैं। मानसून के बाद जैसे-जैसे नमी कम होती है, रातें जल्दी ठंडी होने लगती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद बर्फ पिघलती है और ठंडी हवा मैदानों तक पहुँचती है। हवा का रुख इस बार दक्षिण-पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी दिशा में होने के कारण पूरे प्रदेश में ठंड की तीव्रता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो रातों में प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया।

अभी से टूट रहे रिकॉर्ड

MP Weather News: सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा, जहां तापमान एक ही रात में 2 डिग्री की गिरावट के बाद 9 डिग्री पर आ गया। इंदौर में पारा 10.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो नवंबर महीने के पिछले 10 साल के रिकॉर्ड में सबसे कम है। साल 2015 से 2024 के बीच इंदौर में इतना कम न्यूनतम तापमान कभी नहीं दर्ज हुआ था। साल 2017, 2020 और 2022 में पारा करीब 11 डिग्री के आसपास ही रहा था।

राजधानी भोपाल का हाल कुछ ऐसा...

MP Weather News: भोपाल में तापमान 2 डिग्री गिरकर 11 डिग्री हो गया। पिछले 10 साल में पांच बार ही तापमान इतना नीचे आया है। वहीं, ग्वालियर में 11.3 डिग्री, जबलपुर में 14.6 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम की इस अचानक बदलाव ने आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल और कार्यालयों की दिनचर्या भी प्रभावित की है। झाबुआ में स्कूलों की टाइमिंग बदली जा चुकी है ताकि बच्चों को ठंड में परेशानी न हो।

पहले से भी खतरनाक ठंडी पड़ेगी

MP Weather News: विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार की तेज सर्दी सामान्य से पहले और तीव्र है। इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे शहरों में हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।

प्रदेशवासियों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, चाय और हीटिंग उपकरण का उपयोग करने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे गिर सकता है। इसलिए लोग विशेष सतर्क रहें। इस तरह से मध्य प्रदेश में इस बार की कड़ाके की ठंड का दौर लंबे समय तक जारी रह सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: MP Weather News: Records are already being broken... MP is going to experience severe cold this time

शहर की खबरें
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am