BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

MP Weather News: अभी तो बस शुरुआत है…एमपी में टूटने वाला है ठंड का पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड, आज इन जिलों में दिखेगा ठंड का कहर…

MP Weather News: अभी तो बस शुरुआत है…एमपी में टूटने वाला है ठंड का पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड, आज इन जिलों में दिखेगा ठंड का कहर…

MP Weather News

MP Weather News

muskan mishra
Published: 09 Nov 2025 | 8:11 amModified: 09 Nov 2025 | 12:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने नवंबर की शुरुआत में ही मध्यप्रदेश को ठिठुरा दिया।
  2. राजगढ़ सबसे ठंडा जिला बना, यहां पारा लगातार दो रात सबसे नीचे रहा।
  3. इंदौर में 25 सालों बाद नवंबर में इतनी ठंड दर्ज की गई।

MP Weather News: भोपाल: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश में सर्दी की दस्तक को बेहद तीखा बना दिया है। नवंबर की शुरुआत में ही प्रदेश ठंड से ठिठुर रहा है। शुक्रवार-शनिवार की रात कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना रहा, जबकि भोपाल और इंदौर में भी तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, यह सर्दी पिछले वर्षों की तुलना में काफी जल्दी और अधिक तीव्रता के साथ आई है।

राजगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड

राजगढ़ ने तो इस बार पचमढ़ी को भी पीछे छोड़ दिया। लगातार दूसरी रात यहां पारा सबसे निचले स्तर पर रहा। वहीं, रायसेन में 10 डिग्री, उमरिया में 10.2 डिग्री, नौगांव में 10.7 डिग्री, गुना में 11.2 डिग्री, सागर में 11.6 डिग्री, बैतूल में 13 डिग्री, धार और श्योपुर में 12 डिग्री, रतलाम-दमोह में 12.2 डिग्री, सतना में 12.6 डिग्री, दतिया में 12.9 डिग्री, सीधी में 13 डिग्री, मंडला में 13.1 डिग्री, खजुराहो और छिंदवाड़ा में 13.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 13.5 डिग्री, खंडवा में 14 डिग्री, नर्मदापुरम में 14.3 डिग्री, खरगोन में 15.2 डिग्री और शिवपुरी व नरसिंहपुर में 15.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा

राजधानी भोपाल में भी शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा और तेज ठंडी हवाएं चलीं। दिन के समय भी तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे रहा, जिससे लोगों को दिनभर सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। इंदौर में तो हालात और भी ठंडे रहे, मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 25 वर्षों में नवंबर में इतनी ठंड पहली बार दर्ज की गई है।

रविवार को ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

शनिवार को भोपाल, राजगढ़, उज्जैन, इंदौर, देवास, सीहोर, शाजापुर, सतना और रीवा में दिनभर ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। वहीं, रविवार को भी इन जिलों के साथ पन्ना में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का असर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने 10 नवंबर के लिए अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना और रीवा में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाएं लगातार मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि यह स्थिति बनी रही तो नवंबर का यह सप्ताह पिछले 30 सालों में सबसे ठंडा साबित हो सकता है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी नीचे है।

तेज ठंड के कारण लोगों ने अब गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। राजधानी और अन्य शहरों में शाम के समय अलाव जलाने की स्थिति बन गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी यह शुरुआती ठंड है, और दिसंबर तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :- 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राजगढ़ सबसे ठंडा जिला रहा, जहां लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: MP Weather News: This is just the beginning... The cold record of the last 30 years is about to be broken in MP

शहर की खबरें
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm