MP Weather Update: एमपी में गर्मी का कहर! राजधानी में टूटा सीजन का रिकॉर्ड, पारा 42.5 डिग्री के पार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
एमपी में गर्मी का कहर! राजधानी में टूटा सीजन का रिकॉर्ड…MP Weather Update: Heat wave in MP! Season’s record broken in the capital

MP Weather Update | Image Source | IBC24
- मई की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड..
- भोपाल में सबसे ज्यादा अधिकतम 42.5 डिग्री तापमान,
- रतलाम में 43.6 डिग्री, उज्जैन में 43.4 डिग्री, दर्ज,
भोपाल: MP Weather Update: मई की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वोच्च है। रात का न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अन्य शहरों में भी हालात गंभीर रहे। रतलाम में 43.6 डिग्री और उज्जैन में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से कहीं अधिक है। प्रदेश के कई इलाकों में लू जैसे हालात बन गए हैं।
MP Weather Update: हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल सहित मध्य और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है।
MP Weather Update: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम का असर मध्यप्रदेश पर पड़ सकता है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन आने वाले दिनों में फिर से तेज गर्मी लौट सकती है।लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, भोपाल में इस समय अधिकतम तापमान 42.5°C है, जो सामान्य से काफी अधिक है और इस सीजन का सबसे ऊंचा तापमान है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Weather Update: Heat wave in MP! Season's record broken in the capital
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm