MP Wheat Purchase Record: गेहूं खरीदी में मध्यप्रदेश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! करोड़ों टन उपार्जन कर देश में बना नंबर-1, सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बधाई, पढ़िए क्या कहा
MP Wheat Purchase Record: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाताओं को बधाई दी है।

MOHAN YADAV
- - प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन ने अन्नदाता के नाम जारी किया संदेश
- सरकार ने की 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित सर्वोपरि
MP Wheat Purchase Record: भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी सरकार किसानों के हित में लगातार काम करती रहेगी। दरअसल, सीएम डॉ. यादव के किसानों के लिए किए गए प्रयास सफल होने लगे हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने पूरे देश में सर्वाधिक किसानों से गेहूं खरीदकर रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश इस मामले में नंबर-1 पर है। इस परिणाम पर सीएम डॉ. मोहन ने खुशी जाहिर की और जनता के लिए संदेश जारी किया।
मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। गेहूं उपार्जन के मामले में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है।
इस वर्ष लघु एवं सीमांत किसानों से प्राथमिकता के साथ गेहूं खरीदी… pic.twitter.com/gWBxD6Lpq0
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 29, 2026
सीएम ने क्सानों को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के किसानों और प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। किसी राज्य ने अगर पूरे देश में सर्वाधिक किसानों से गेहूं खरीदा है, तो वो मध्यप्रदेश है। मध्यप्रदेश ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि गेहूं खरीदी के दौरान किसानों की संख्या सबसे ज्यादा होने में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। और, सर्वाधिक लंबे समय तक किसी राज्य ने गेहूं खरीदी की व्यवस्था जारी रखी, तो वो भी मध्यप्रदेश है।
लघु किसानों से खरीदी पहले
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जब मैं अपने सर्वाधिक गेहूं उपार्जन वाले राज्य की तरफ देखता हूं तो गेहूं की मात्रा में भी पंजाब के बाद मध्यप्रदेश का दूसरा स्थान है, जिसके पास गेहूं का इतना विपुल उत्पादन होने के बाद उसने खरीदी की है। मध्यप्रदेश में पहली बार हमने लघु किसान, मध्यम श्रेणी के किसान का गेहूं खरीदने का निर्णय किया। हमने छोटे किसानों से लगभग 32. 72 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की। मुझे बताया गया है कि लगभग पौने चौदह लाख किसानों का समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा गया है। जिन किसानों ने पंजीयन कराया था, उनका गेहूं गोडाउन तक पहुंच चुका है।
किसान कल्याण वर्ष में यह परिणाम खास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य एशिया और पश्चिम एशिया में उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए हमने यह गेहूं खरीदी की है। किसान कल्याण वर्ष में यह परिणाम खास है। हमने 24 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि प्रेषित की है। हमने किसानों से समर्थन मूल्य 2585 रुपये और 40 रुपये बोनस अर्थात 2625 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदा है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। आने वाले समय में एमएसपी बढ़ती जाएगी और किसान कल्याण के काम तेज होंगे। गेहूं का इतना उत्पादन होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमारी सरकार किसान कल्याण के काम लगातार करती रहेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Rate 29 May 2026: हर दिन टूट रहे सोने के दाम! छत्तीसगढ़ में 1.17 लाख रुपये तोले के करीब आया भाव, लोग बोले- ऐसे अच्छे दिन पहले कभी नहीं आए
- Consumer Court Fines Indian Railway : रेलवे की मनमानी पर कोर्ट का बड़ा प्रहार! कन्फर्म सीट नहीं देने पर भड़का कंज्यूमर कोर्ट, अब यात्रियों को मिलेगा टिकट से 10 गुना भारी मुआवजा
- Lucknow Murder News: राजधानी में बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्यप्रदेश ने 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Wheat Purchase Record
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm