Lucknow Murder News: राजधानी में बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद
Lucknow Murder News: राजधानी में बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद
Lucknow Murder News | Photo Credit: AI
- भाजपा नेता की हत्या
- ईंट-पत्थरों से सिर कुचलकर हमला
- सिगरेट देने से इंकार पर झगड़ा।
लखनऊ: Lucknow Murder News उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं, यहां बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ईंट-पत्थरों से सिर कूचल दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। (Uttar Pradesh murder case)
Lucknow BJP Leader Murdered मिली जानकारी के अनुसार, घटना विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित जलवा क्लब और कठौता झील रोड के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतक शिवम सिंह अयोध्या के रामनगर धौरहरा गांव के रहने वाले थे और भाजपा युवा मोर्चा की जिला कमेटी के सदस्य थे। 25 मई की रात दोस्तों नीलेश और जीशान समेत अन्य लोगों के साथ पार्टी करने लखनऊ आए थे। सभी लोग विभूतिखंड स्थित जलवा क्लब में देर रात तक मौजूद रहे। वहीं 26 मई की सुबह क्लब से बाहर निकले के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने शिवम से सिगरेट मांगी।
शिवम ने पहली बार सिगरेट दे दी, लेकिन दोबारा मांगने पर मना कर दिया। इसी बात पर युवकों ने शिवम के साथ मारपीट की और वहां से चले गए। घटना के बाद शिवम ने अपने परिचित आशीष शुक्ला को फोन कर विवाद की जानकारी दी। आशीष ने उन्हें झगड़ा खत्म कर घर लौटने की सलाह दी। इसके बाद शिवम अपने दोस्तों के साथ कार से रवाना हुए, लेकिन रास्ते में कठौता झील रोड स्थित एलपीएस स्कूल के पास वही बाइक सवार युवक दोबारा पहुंच गए। आरोपियों ने कार पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। कार रुकते ही शिवम बाहर निकले तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। सिर पर ईंट लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए।
घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिवम को पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें गोमती नगर स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया। आईसीयू में इलाज के दौरान 27 मई की रात उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Bakrid Controversy: बकरीद पर राजधानी में मचा बवाल, गाय काटने की अफवाह से बढ़ा तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- Nuh Wall Collapse Latest News: ईद के दिन ही बुझ गए परिवारों के चिराग.. खेल रहे बच्चों पर भरभराकर गिरी ऊंची दीवार, दो की दबकर दर्दनाक मौत, पसरा मातम
- Punjab BJP New State Chief: “विधानसभा चुनाव से पहले ही पंजाब में भाजपा ने कर दिया आत्मसमर्पण”.. नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होते ही जानें किसने साधा जोरदार निशाना,

Facebook


