Yati Narsinghanand Saraswati Hate Speech: यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान को लेकर मुस्लिम समाज ने जारी की एडवाइजरी, मुसलमानों को दिए ये निर्देश
Yati Narsinghanand Saraswati Hate Speech Latest News | यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान को लेकर मुस्लिम समाज ने जारी की एडवाइजरी, मुसलमानों को दिए ये निर्देश

Yati Narsinghanand Saraswati Hate Speech Latest News
भोपाल: Yati Narsinghanand Saraswati Hate Speech Latest News यति नरसिंहानंद सरस्वती के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए बयान के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। उनके बयान के बाद से देश में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। दूसरी ओर कई मुस्लिम नेताओं ने उनके बयान को लेकर करारा प्रहार किया है। वहीं, अब अब मुस्लिम समाज ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को हिदायत दी है। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
Yati Narsinghanand Saraswati Hate Speech Latest News मुस्लिम समाज की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि ज्ञापन देने के लिए भीड़ लेकर थाने न जाएं। समाज के पदाधिकारी, मस्जिद कमेटी, संगठन पदाधिकारी ही ज्ञापन सौंपे। शांतिपूर्ण तरीके से ही ज्ञापन सौंपने जाएं। इसके साथ ही एडवायजरी में ये भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बचें। बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश के छतरपुर में ज्ञापन देने के दौरान बवाल हुआ था, जिसके बाद माहौल गरमा गया था। बाद में हिंसा भड़काने वाले के खिलाफ प्रशासन ने बुल्डोजर एक्शन लिया था।
वहीं, गाजियाबाद में कल देर रात शुक्रवार (4 अक्टूबर) को काफी बवाल हुआ, इसी बीच अब मत यति नरसिंहानंद सरस्वती को गाजियाबाद पुलिस लाइन में हिरासत में रखा गया है। देर रात एक समुदाय के लोगों ने डासना देवी मंदिर में प्रदर्शन किया था। वहीं अब आज शनिवार (5 अक्टूबर) सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी मंदिर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद हैं।
इसके बाद तमाम मुस्लिम कम्युनिटी और गाजियाबाद में AIMIM के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन और यति नरसिंहानंद का पुतला जलाने की बात कही। जब तक विरोध प्रदर्शन होता उस से ठीक एक दिन पहले छोटे नरसिंहानंद के नाम से प्रसिद्ध अनिल यादव ने वीडियो जारी कर अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा की अगर विरोध प्रदर्शन में यति नरसिंहानंद का पुतला जलाया गया तो हम दशहरा के दिन अली और मोहमद का पुतला का दहन करेंगे।
यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मेरे साथ एआईएमआईएम विधायकों ने हैदराबाद के कमिश्नर सीवी आनंद से मुलाकात की। हमने एक ज्ञापन भी दिया है। इसमें हमने मांग की है कि यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अपने एक भाषण में एक वीडियो में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने आगे कहा कि पहले भी वह ऐसी टिप्पणियों के लिए जेल जा चुके हैं। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हमने सोशल मीडिया से अपमानजनक सामग्री को हटाने की भी मांग की है। ओवैसी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले की निंदा क्यों नहीं कर रही है। ओवैसी ने कहा कि हम उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Yati Narsinghanand Saraswati Hate Speech Latest News: Muslim Community Release Advisory for Muslim Community
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm