BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dr Mohan Yadav News: सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया PM मोदी का आभार.. संकट के बीच पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज-ड्यूटी घटाने पर कहा, ये ‘महत्वपूर्ण राहत’..

Petrol and Diese Excise Duty Reduced: पेट्रोल-डीजल उत्पाद शुल्क में कटौती, मोदी सरकार का राहत कदम, वैश्विक तेल संकट के बीच आम जनता को लाभ।

Petrol and Diese Excise Duty Reduced

Petrol and Diese Excise Duty Reduced

satya prakash
Published: 27 Mar 2026 | 7:39 pmModified: 27 Mar 2026 | 8:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये घटा।
  2. सरकार ने डीजल, एटीएफ निर्यात पर शुल्क लगाया।
  3. आम जनता को महंगाई से राहत मिलेगी।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में की गई कटौती का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। (Petrol and Diese Excise Duty Reduced) उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालात के बीच प्रधानमंत्री मोदी का यह बड़ा फैसला पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ने से रोकने वाला है, जिससे वैश्विक महंगाई के दौर में देशवासियों को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

भारत सरकार ने दी कंपनियों को राहत

गौरतलब है कि, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इस कदम से पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ी कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों से घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी गयी है, जिससे सरकारी खजाने पर सालाना 1.75 लाख करोड़ रुपये का राजस्व बोझ पड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही सरकार ने डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क लगा दिया है।

बृहस्पतिवार देर रात जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर इसे 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। साथ ही, सरकार ने डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर और विमान ईंधन पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाया है। (Vietnam Petrol and Diesel Tax-Free News) रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रिफाइनरी कंपनियों के अप्रत्याशित लाभ (विंडफॉल टैक्स) पर लगाम लगाने के लिए जुलाई 2022 में पहली बार यह कर लगाया गया था।

सरकार का दावा, नहीं है कोई संकट

इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। (Petrol and Diese Excise Duty Reduced) पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बावजूद सरकार ने एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति लगातार बनाए रखी है। विभाग की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में अगले दो महीनों के लिए ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित है।

घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि

सुजाता शर्मा ने कहा कि रिफाइनरियां पूरी क्षमता या उससे भी अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और अन्य ईंधनों की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन भारत सरकार ने स्थिति को संतुलित तरीके से संभाला है। भारत की एलपीजी आयात पर भारी निर्भरता को देखते हुए, सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी। वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति को अस्थायी रूप से कम किया गया और बाद में चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया। इससे घरेलू जरूरतों को पूरा करना सुनिश्चित हुआ।

प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत

सुजाता शर्मा ने बताया कि 14 मार्च से अब तक लगभग 30,000 टन व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति की गई है। इसमें रेस्तरां, होटल, औद्योगिक कैंटीन, प्रवासी श्रमिक और इस्पात, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, रसायन, प्लास्टिक जैसे प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई। इसके अलावा, प्रवासी श्रमिकों को लगभग 30,000 छोटे (5 किलो) एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं। (Petrol and Diese Excise Duty Reduced) मंत्रालय ने कहा कि इन कदमों से आपूर्ति श्रृंखला स्थिर हुई है और देशभर में आवश्यक ईंधनों की उपलब्धता बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस

कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’

अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की

उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया

राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस

राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: India Cuts Petrol and Diesel Excise Duty, Modi Government Provides Relief Amid Global Oil Price Surge

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm