PM Mitra Parks: एमपी को मोदी सरकार की बड़ी सौगात! 2100 करोड़ की पीएम मित्र पार्क योजना को मिली मंजूरी, CM मोहन यादव ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
एमपी को मोदी सरकार का सौगात…PM Mitra Parks: A gift from the Modi government to MP! PM Mitra Park scheme worth Rs 2100 crore approved

PM Mitra Parks | Image Source | IBC24
- मध्यप्रदेश को मिला पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क,
- प्रदेश को 2100 करोड़ रूपये की पीएम मित्रा पार्क परियोजना की मंजूरी मिली,
- पीथमपुर से 76 किमी दूर बदनावर में पार्क बनेगा,
भोपाल: PM Mitra Parks: मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम मित्रा पार्क योजना के तहत प्रदेश को 2100 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक परियोजना की मंजूरी दी गई है। यह देश का अपनी तरह का पहला एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा जो न केवल टेक्सटाइल उद्योग को नया जीवन देगा बल्कि लाखों लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा।
बदनावर में बनेगा अत्याधुनिक टेक्सटाइल हब
यह पार्क धार जिले के बदनावर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा जो पीथमपुर से लगभग 76 किमी दूर स्थित है। यह पार्क 2100 एकड़ में फैला होगा और इसे आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा। इस पार्क की प्रमुख विशेषताएं जीरो लिक्विड डिस्चार्ज यानी शून्य अपशिष्ट जल निकासी संयंत्र, सौर ऊर्जा आधारित पॉवर प्लांट, प्लग एंड प्ले टेक्नोलॉजी आधारित उत्पादन इकाइयां,श्रमिकों के लिए आवासीय सुविधाएं, स्मार्ट कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक सपोर्ट होगी।
500 करोड़ की ग्रांट और 3 लाख रोजगार
सरकार ने सभी निर्माण कार्यों को 14 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे जल्द से जल्द उत्पादन शुरू किया जा सके। यह परियोजना प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को नई दिशा देगी। इस परियोजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश को केंद्र से 500 करोड़ रुपये की ग्रांट भी प्राप्त होगी। इसके साथ ही लगभग 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।
औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश
यह टेक्सटाइल पार्क प्रदेश को एक नई औद्योगिक पहचान देगा और निर्यात को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को "मध्यप्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास का मील का पत्थर" बताया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: PM Mitra यानी "Pradhan Mantri Mega Integrated Textile Region and Apparel" एक सरकारी योजना है जिसके तहत आधुनिक टेक्सटाइल पार्क बनाए जाते हैं। इसका उद्देश्य कपड़ा उद्योग को एकीकृत सुविधाएं देकर प्रतिस्पर्धी बनाना है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: PM Mitra Parks: A gift from the Modi government to MP! PM Mitra Park scheme
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am