PM Modi Visit MP : पीएम नरेंद्र मोदी की क्लास… विधायकों, सांसदों और पार्टी नेताओं से पूछे कई सवाल, भविष्य के लिए दिए ये गुरु मंत्र
पीएम नरेंद्र मोदी की पाठशाला…PM Modi Visit MP: PM Narendra Modi’s school… asked many questions to MLAs, MPs and party leaders

PM Modi Visit MP | Image Source | Mohan yadav X
- पीएम नरेंद्र मोदी की पाठशाला
- PM मोदी ने विधायकों, सांसदों और पार्टी नेताओं संग की लंबी बैठक
- मोदी ने पूछा- सोशल मीडिया पर किसके एक करोड़ फॉलोअर्स
भोपाल : PM Modi Visit MP : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ीसा और महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। यह पाठशाला भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई, जहां पीएम मोदी ने ढाई घंटे तक विधायकों और सांसदों को व्यक्तित्व विकास और चुनावी सफलता के अहम टिप्स दिए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी मंच पर उपस्थित थे।
बैठक के पीएम मोदी ने विधायकों से पूछे सवाल
PM Modi Visit MP : प्रधानमंत्री मोदी ने विधायकों से पूछा कि कितने विधायकों के सोशल मीडिया पर 1 करोड़ फॉलोअर्स हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं दे सका। प्रधानमंत्री ने बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे से जुड़े संस्मरण पूछे, जिनका जवाब कुछ विधायकों ने दिया। पीएम मोदी ने विधायकों से उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में पूछा। आलोट विधायक चिंतामणी मालवीय, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा और छतरपुर विधायक ललिता यादव समेत कुछ ही विधायकों ने जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विधायक और सांसद जनता के बीच रहें, उनके विकास कार्यों पर ध्यान दें, और सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें।
प्रधानमंत्री मोदी के दिए गए मुख्य मंत्र
- घमंड से दूर रहें और विनम्रता बनाए रखें।
- अपने क्षेत्र के लगातार दौरे करें और योजनाओं की सही क्रियान्वयन के लिए कार्य करें।
- सोशल मीडिया का सदुपयोग करें, सरकार और पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुँचाएँ।
- स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक मजबूती बनाए रखें।
- नए नवाचार करें और जनता को उनकी योजनाओं से जोड़ें।
- भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन का पालन करें और जनता के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।
- जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के साथ सतत संपर्क में रहें।
- 365 दिन जनता के बीच रहकर काम करने का संकल्प लें।
- विधायकों और सांसदों को आत्मसात करने की सलाह दी कि जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसके अनुरूप कार्य करें।
- प्रधानमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए जनता की सेवा को सर्वोपरि बताया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पीएम मोदी ने विधायकों और सांसदों को चुनावी रणनीति, व्यक्तित्व विकास और जनता के साथ संपर्क बढ़ाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi Visit MP: PM Narendra Modi's school... asked many
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm