Preetam Lodhi Controversy: ‘टकला सेक्सी लगता है..,’ बीजेपी विधायक का आपत्तिजनक बयान, कहा-बैक पोर्शन में इंजेक्शन लगाएंगे…
भोपाल: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी अपने पूर्व बयान पर कायम रहते हुए एक बार फिर विवादित भाषा का इस्तेमाल करते नजर आए। उ

preetam lodhi
- बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी विवाद में
- फिर बोले आपत्तिजनक और अभद्र भाषा
- इंजेक्शन वाली टिप्पणी से नाराजगी
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का स्तर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी अपने पूर्व बयान पर कायम रहते हुए एक बार फिर विवादित भाषा का इस्तेमाल करते नजर आए। उनके हालिया बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
Preetam Lodhi Controversy: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी विवादों में
एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रीतम लोधी ने अपने भाषण में कई आपत्तिजनक और असंयमित टिप्पणियां कीं। उन्होंने फिल्मी संवादों का हवाला देते हुए कहा कि “कच्चा अंडा मारेंगे तो कहां फूटेगा, आपने एक फिल्म देखी होगी, जिसमें श्रीदेवी अनुपम खैर से कहती हैं कि यह टकला सेक्सी लगता है।” विधायक ने कहा कि यह बात वह नहीं कह रहे, बल्कि फिल्म में कही गई थी। हालांकि, Preetam Lodhi Controversy को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
इसके बाद प्रीतम लोधी ने और भी विवादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि “गलत भाषा बोलने वालों की बीमारी ठीक नहीं हुई तो बैक पोर्शन में डेकाडॉन का इंजेक्शन लगाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि “माताओं-बहनों को इंजेक्शन बांट दिया जाएगा और बैक पोर्शन में लगाने से इनकी बीमारी ठीक हो जाएगी।” Preetam Lodhi Controversy को लेकर महिला संगठनों और विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
Preetam Lodhi: कांग्रेस नेताओं को भी निशाने पर लिया
बीजेपी विधायक ने अपने बयान में कांग्रेस नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस नेता गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें “लाड़ली बहनें” सबक सिखाएंगी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के बारे में टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेताओं, जिनमें बरैया और पटवारी का नाम लिया गया, उन्हें जवाब खुद लाड़ली बहनें देंगी। प्रीतम लोधी का कहना था कि सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाने वालों को जनता ही जवाब देगी।
MP News: पहले भी विवादों से घिर चुके हैं प्रीतम लोधी
Preetam Lodhi Controversy के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रीतम लोधी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। बावजूद इसके, वह अपने रुख पर कायम नजर आते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: "Anupam Kher's bald head looks sexy...," BJP MLA makes objectionable statement, says he'll inject his back portion
भोपाल
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am