BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Property Rate Hike in Madhya Pradesh: मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों को लगा जोर का झटका, प्रदेश के 3500 लोकेशन में जमीन के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी

Property Rate Hike in Madhya Pradesh: मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों को लगा जोर का झटका, प्रदेश के 3500 लोकेशन में जमीन के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी

jamin ka rate kaise pata kare

jamin ka rate kaise pata kare

Deepak Dilliwar
Published: 07 Nov 2024 | 9:25 amModified: 07 Nov 2024 | 9:25 am

भोपाल: jamin ka rate kaise pata kare दुनिया आज तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन आज भी आम आदमी की प्राथमिक जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान ही है। रोजाना बढ़ती महंगाई में इन जरूरतों को पूरा कर पाना आम जनता के लिए दिन ब दिन बेहद मुश्किल होता जा रहा है। महंगाई के इस दौर में आम जनता को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल प्रदेश के 54 शहरों के 3500 स्थानों में जमीन के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि इस साल में दूसरी बार प्रॉपर्टी बढ़ाए गए हैं।

Read More: Govt Holiday Latest News: बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर, इस वजह से किया गया छुट्टी का ऐलान

jamin ka rate kaise pata kare मिली जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग ने प्रदेश के 54 शहरों के 3500 लोकेशन की जमीन की कीमतों में संशोधन करने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर मुहर लगने के बाद अब दाम में 2 से 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। बताया जा रहा है जमीन की कीमतों में सबसे ज्यादा इजाफा इंदौर में हुआ है, यहां करीब 3 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए हैं। वहीं, राजधानी भोपाल में क्रेडाई के विरोध के बाद जमीन की कीमतों में वृद्धि के प्रस्ताव पर रोक लगा दी गई है।

Read More: Damoh Latest News : RSS कार्यालय के सामने मिली लाश से मचा हड़कंप, हटा में ट्रक पलटने से चालक की मौके पर मौत

बता दें कि प्रदेश के 55 जिलों की 1 लाख 12 हजार लोकेशन पर कलेक्टर गाइडलाइन के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था, जिसमें भोपाल को छोड़कर अन्य जिलों की करीब 3500 लोकेशन पर दाम बढ़ाने की स्वीकृति दे दी गई है। इससे इंदौर की 9 प्रतिशत लोकेशन पर औसतन 3 प्रतिशत, ग्वालियर में 6 प्रतिशत लोकेशन पर 2 प्रतिशत और जबलपुर में 7 प्रतिशत लोकेशन पर 2.50 प्रतिशत दाम बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि वित्त मंत्री की रोक के बाद भोपाल में जमीनों के रेट बढ़ाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। ऐसे में 54 जिलों में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट संशोधित किए गए हैं।

Read More: Samvida Karmchari Regularization News: सभी संविदा कर्मचारी होंगे परमानेंट, इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता, सरकार ने जारी किया निर्देश

यहां महंगा हुआ जमीन खरीदना

उन लोकेशन पर रेट बढ़े जहां ज्यादा रजिस्ट्री हो रही थीं
जहां कलेक्टर गाइडलाइन से अधिक दरों पर हो रही है रजिस्ट्री
जहां नॉन एग्रीकल्चर जमीन का इस्तेमाल बढ़ा है
जहां जमीनों का कमर्शियल उपयोग शुरू हो गया है

Read More: पेट्रोल 1.35 और डीजल 3.85 रुपए हुआ महंगा, त्योहारी सीजन के बाद आम आदमी को लगा झटका, 1 लीटर के लिए अब देने होंगे इतने रुपए

प्रमुख शहरों में कितना महंगा हुआ जमीन खरीदना

इंदौर की 9% लोकेशन पर औसतन 3 फीसदी रेट बढ़े
ग्वालियर में 6% लोकेशन पर 2 फीसदी रेट बढ़े
जबलपुर में 7% लोकेशन पर 2.50 प्रतिशत दाम बढ़ा

Read More: Bhopal to Goa Flight Schedule : यात्रियों के लिए खुशखबरी.. भोपाल से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट होगी शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

इंदौर में इन स्थानों पर महंगी हुई जमीन

रेडिमेट मार्केट, कनाडिया, कुमेड़ी, सनावदिया, देवली, जामनिया खुर्द, महालक्ष्मी नगर, गोल्फग्रीन कनाड़िया, समृद्धि पार्क, बड़ा बांगडदा

जबलपुर में इन स्थानों पर महंगी हुई जमीन

पचपेड़ी, नयागांव, सिविल लाइन, राइट टाउन, नेपियर टाउन, विजयनगर, स्नेह नगर, आदर्श नगर (गौरीघाट), नर्मदा नगर (गौरीघाट), बिलहरी, तिलहरी

ग्वालियर में इन स्थानों पर महंगी हुई जमीन

शताब्दीपुरम, डीडी नगर, भिंड रोड, विजयनगर, जीवाजी क्लब रोड, अलापुर, नेचर पार्क, ओहदपुर, मॉडल टाउन, ओथर कॉलोनी, एंजल हिल, सचिन तेंदुलकर मार्ग, कैलाश विहार, पटेल नगर

उज्जैन में इन स्थानों पर महंगी हुई जमीन

फ्रीगंज, सेठीनगर, ऋषि नगर, अलख धाम, नानाखेड़ा, इंदौर और देवास रोड से लगी कॉलोनी, बसंत विहार, महानंदा नगर, महाकाल मंदिर के आसपास का इलाका

Read More: Today Weather Update: आज और कल होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: jamin ka rate kaise pata kare: Property Rate Hike up to 3 Percent in Madhya Pradesh in 35 locations of 54 District

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm