Raja Raghuvanshi Murder Case: क्या साजिश है राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे? CBI जांच से खुलेगा राज, पूर्व कानून मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात
क्या साजिश है राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे? CBI जांच से खुलेगा राज…Raja Raghuvanshi Murder Case: What is the conspiracy behind the murder

Raja Raghuvanshi Murder Case | Image Source | IBC24
- राजा हत्याकांड में सियासत शुरू...
- पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा का बयान - मामले में मध्यप्रदेश पुलिस की लापरवाही..
- मामला हाई प्रोफाइल और संवेदनशील, तत्काल शुरू हो CBI जांच - पीसी शर्मा
भोपाल: Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में हुए हाई प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। पिछले 16 दिनों से लापता चल रही राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर हाईवे स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनम की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस ने हत्या की इस साजिश में शामिल चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
Raja Raghuvanshi Murder Case: इस मामले में अब मध्यप्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने प्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में मध्यप्रदेश पुलिस की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई है।
Raja Raghuvanshi Murder Case: पीसी शर्मा ने कहा की यह मामला अत्यंत संवेदनशील और हाई प्रोफाइल है। इसमें बड़े स्तर पर षड्यंत्र हुआ है जिसे सामान्य पुलिस जांच से नहीं सुलझाया जा सकता। इसलिए हम मांग करते हैं कि मामले की जांच अब CBI को सौंपी जाए ताकि निष्पक्षता बनी रहे और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस मामले में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: What is the conspiracy behind the murder of Raja Raghuvanshi
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm