BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bhupendra Singh Statement: सदन में गूंजा सौरभ शर्मा की नियुक्ति का मामला, पूर्व मंत्री भूपेंद्र ने विपक्ष के आरोप पर जमकर निकाली भड़ास

Bhupendra Singh Statement: सदन में गूंजा सौरभ शर्मा की नियुक्ति का मामला, पूर्व मंत्री भूपेंद्र ने विपक्ष के आरोप पर जमकर निकाली भड़ास

Bhupendra Singh Statement| Photo Credit: Bhupendra Singh Facebook

Bhupendra Singh Statement| Photo Credit: Bhupendra Singh Facebook

Bhavna Sahu
Published: 12 Mar 2025 | 5:36 pmModified: 12 Mar 2025 | 5:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट
  2. सौरभ शर्मा की नियुक्ति को लेकर विपक्ष के आरोप पर सदन में बोले भूपेंद्र सिंह
  3. भूपेंद्र सिंह ने सदन में हेमंत कटारे पर लगाया बड़ा आरोप

Bhupendra Singh Statement: भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा तीन ​है। आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसमें कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया। इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं से लेकर किसानों का भी ध्यान रखा गया है। सरकारी नौकरियों को लेकर भी बड़े ऐलान किया है। इसके अलावा शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में भी मोहन सरकार ने बड़ी सौगात दी है। वहीं, बजट पेश होने के बाद सदन में कई मामलों पर माहौल गर्म भी हुआ। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखी।

Read More: CM Mohan Yadav on MP Budget: वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया 4 लाख 21 हजार का बजट, सीएम यादव बोले- यह हमारी सरकार का अद्वितीय बजट 

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, पूर्व की सरकारों का सिर्फ चुनाव जीतने का लक्ष्य था। वह चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपनाते थे। बीजेपी राजधर्म को निभाने वाली पार्टी है। राजधर्म का मतलब होता है राज्य की जनता और उसके लिए सोचना सेवा का संकल्प होना यह राजधर्म होता है। राजधर्म पर चलने वाली भाजपा की कई राज्यों में सरकार है और कांग्रेस का कई राज्यों में सफाई हो चुका है यह राजधर्म का परिणाम है। राज्य के विकास की दर होती है। वह राज्य के विकास का मापदंड होता है। मापदंड की बात जब हम विकास की की बात करते हैं। राष्ट्रीय औसत से विकास दर ज्यादा है तेज विकास करने वाला कोई राज्य है वह मध्य प्रदेश है।

Read More: Umang Singhar on MP Budget 2025: विपक्ष के निशाने पर मोहन सरकार! नेता प्रतिपक्ष ने सिर पर रखी कर्ज की पोटली, बजट को लेकर कही ये बात 

मध्य प्रदेश के प्रति व्यक्ति की जो आए हैं वह विकास का मापदंड होता है। 1 वर्ष में 9.3 प्रतिशत होती है, यानी की 1 लाख 52 000 है। इस पर बाला बच्चन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख 85000 है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मैं फालतू बात नहीं करता हूं। कैलाश विजयवर्गीय का मैं फैन हूं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा मैं आपका हूं। भूपेंद्र सिंह ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी बार बार हिंदुओं का अपमान करने का काम इस देश में कर रही है।

Read More: MP Budget 2025: मोहन सरकार के बजट में अनुसूचित जनजाति वर्ग को क्या मिला? वित्त मंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं, देखें यहां 

सौरभ शर्मा की नियुक्ति को लेकर विपक्ष के आरोप पर सदन में बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, राजनीति का स्तर गिर गया है। उन्होंने कहा कि, ये कहा गया की मैंने सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए नोटशीट लिखी थी। मै मंत्री था तब मेरे कार्यालय में आवेदन आया था। आरक्षक की नियुक्ति ट्रांसपोर्ट कमिश्नर करते है मंत्री नहीं करते। इस मामले में जांच होगी, नियुक्ति गलत हुई थी। इसी बीच बाला बच्चन के टोकने पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, आप बीच में टोकाटाकी करते हैं। मेरे कैरियर का सवाल है।

Read More: MP Budget 2025: 'आंकड़े नहीं विश्वास लिखा है हमने अब आकाश लिखा है..' वित्त मंत्री ने शायराना अंदाज में खत्म किया भाषण 

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, जिन्होंने मेरे ऊपर आरोप लगाए,इनके बारे में कुछ कहता हूं - 'मेरे ऊपर हेमंत कटारे ने आरोप लगाए। हेमंत कटारे के ऊपर बलात्कार का आरोप महिला पत्रकार ने लगाया था। मैं सारे दस्तावेज लेकर आया हूं पलट पर रख दूंगा। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है की उस महिला पत्रकार के साथ बलात्कार हुआ है। इस मामले में HC के जज ने कहा की मैं इस मामले को नहीं सुनूंगा, मेरे ऊपर दबाव है। ये आरोप हमारे ऊपर लगा रहे हैं। यह बलात्कारी, 420 का चोर यह आरोप लगाएंगे हमारे ऊपर।

Read More: Pakhanjur Electricity Problem: यहां शाम होते ही अंधेरे के आगोश में समा जाता है पूरा गांव, मीलों दूर तक नहीं है कोई भी स्ट्रीट लाइट 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सदन में आरोप लगाते हुए कहा कि,  420 का EOW में भूखंड आबंटन को लेकर हेमंत कटारे और उनकी पत्नी, मां पर मामला दर्ज हुआ है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, मैं कार्रवाई दिखाने के बाद जो अमर्यादित होगा उसे विलोपित कराऊंगा। भूपेंद्र सिंह ने सदन में हेमंत कटारे पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि, विधानसभा के नियमों में कहीं प्रावधान है क्या उप नेता प्रतिपक्ष का ये फर्जी उप नेता प्रतिपक्ष बने घूमते हैं। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, अध्यक्ष जी बाकी आप सब डिलीट कर देना। मुझे कोई आपत्ति नहीं।

Read More:  Golden Gujiya on Holi: 50 हजार रुपए प्रति किलो है इस 'गोल्डन गुजिया' की कीमत.. सिर्फ एक नग की कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश, होली की स्पेशल तैयारी

420 का मामला एक पेट्रोल पंप लालघाटी पर स्वीकृत हुआ कटारे जी का, नियम यह है कि एक पेट्रोल पंप अगर आपका स्वीकृत हो गया चाहते हैं, उसको हम बंद करना चाहते हैं। पेट्रोल पंप आज भी बंद नहीं हुआ। लालघाटी का भी चल रहा है और आईएसबीटी का भी चल रहा है। यह भी 420 कार्रवाई चल रही है। फर्जी उप नेता बने क्यों घूमते फिरते रहते हैं। फर्जी उप नेता वाले उप नेता प्रावधान नहीं है। भूपेंद्र सिंह ने इशारों में हेमंत कटारे को घटिया कहा और कहा कि, घटिया आदमी से सामने फंसा दिया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Bhupendra Singh Statement

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm