Twisha Sharma Dead Case : क्या मिटा दिए गए त्विषा शर्मा की मौत के राज़? बिना सील के पड़े रहे सबसे बड़े सबूत, जांच पर उठे गंभीर सवाल
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच को लेकर नया विवाद सामने आया है। दस्तावेजों के अनुसार, शुरुआती जांच के दौरान घटनास्थल से जब्त किए गए रस्सी, मोबाइल …

Twisha Sharma Dead Case
- त्विषा शर्मा केस में जब्त किए गए मुख्य सबूतों को सीलबंद न करने का खुलासा।
- रस्सी, मोबाइल और लैपटॉप बिना सील के रखे जाने पर जांच पर सवाल।
- मामले में पुलिस और SIT की निष्पक्षता को लेकर नई बहस शुरू।
भोपाल : Twisha Sharma Dead Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। केस से जुड़े जब्ती दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस स्तर पर गंभीर लापरवाही बरती गई। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने मौके से जब्त किए गए अहम साक्ष्यों को सील ही नहीं किया था, जिसके बाद अब भोपाल पुलिस और एसआईटी की निष्पक्षता और दावों पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
मुख्य सबूतों को नहीं किया गया सीलबंद
सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, बीते 13 मई को पुलिस द्वारा मामले से जुड़ी पहली जब्ती की गई थी।Twisha Death Mystery इस कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने घटनास्थल से घटना में इस्तेमाल रस्सी, मृतका का मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया था, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इन मुख्य सुबूतों को सीलबंद नहीं किया गया।
गिरिबाला सिंह का मोबाइल-हेडफोन सीलबंद मिले
केस से जुड़े अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई बाकी की कार्रवाइयों में पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है। दस्तावेजों के अनुसार 23 मई को की गई दूसरी जब्ती में गिरिबाला सिंह का मोबाइल और हेडफोन पूरी तरह सीलबंद मिले थे। पहली जब्ती के सामान को सील न किए जाने की वजह से अब जांच पर सवाल उठ रहे हैं और आशंका जताई जा रही है कि खुले रखे गए मोबाइल, लैपटॉप और रस्सी जैसे अहम डिजिटल और भौतिक सुबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई हो सकती है।एक तरफ जहां भोपाल पुलिस और विशेष जांच टीम (SIT) इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का दावा कर रही थी, वहीं सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा की इस बड़ी लापरवाही ने पूरी तफ्तीश को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj ka Rashifal 15 june आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल
- Aaj Ka Panchang 15 June 2026 : 15 जून को महासंयोग! अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति एक साथ, भूलकर भी इस अशुभ समय में न करें कोई काम
- Gandhinagar Hotel Couple Dead : होटल के बंद कमरे में ‘लव स्टोरी’ बनी खौफनाक ‘हॉरर स्टोरी’! बिछड़ने के डर से आशिक ने पार की पागलपन की सारी हदें
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Twisha Sharma Death Case: Questions Raised After Key Evidence Was Allegedly Not Sealed
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm