BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Uma Bharti Press Conference: मध्यप्रदेश की सियासत में तूफानी वापसी का ऐलान, उमा भारती लड़ेंगीं लोकसभा चुनाव, इस जगह से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा…

पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ऐलान किया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव झांसी से लड़ेंगी।

Uma Bharti Press Conference

Uma Bharti Press Conference

muskan mishra
Published: 22 Oct 2025 | 6:36 pmModified: 22 Oct 2025 | 6:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. उमा भारती का झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान
  2. गौशालाओं पर सवाल, किसानों को बताया असली रक्षक
  3. लाडली बहनों और योजनाओं के लाभार्थियों को गाय देने की मांग

Uma Bharti Press Conference: भोपाल: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया कि वे झांसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा "पहले ढाई साल तक मेरा विचार चुनाव लड़ने का नहीं था, लेकिन अब मैंने फैसला लिया है, मैं झांसी से ही चुनाव लड़ूंगी। झांसी मेरा दिल है।"

यह घोषणा भाजपा के चुनावी समीकरणों में नया मोड़ ला सकती है। झांसी सीट पर उमा भारती की वापसी से भाजपा को न केवल अनुभवी नेतृत्व मिलेगा, बल्कि हिंदुत्व, सामाजिक मुद्दों और विकास जैसे एजेंडों पर सशक्त प्रचारक भी मिलेगा।

राजनीतिक बयानबाज़ी और धार्मिक सीमाएं

प्रेस वार्ता में उमा भारती ने कहा कि, राजनेताओं को धार्मिक विषयों पर टिप्पणी से बचना चाहिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कृष्ण भगवान को "गोपाल" कहने पर कहा कि यह कार्य संतों का है, नेताओं का नहीं।

गौशालाओं पर सवाल, किसानों को बताया असली रक्षक

प्रेस वार्ता में उमा भारती ने गौ-संवर्धन और गोशालाओं के मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "गौशालाओं से गाय की रक्षा नहीं होगी, किसान ही असली रक्षक हैं। बीमार और बेसहारा गायों को ही गौशालाओं में रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि, किसानों को ज़मीन के साथ ₹10,000 की मासिक आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।" उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी चर्चा की है।

गंगा और गौ अभियान एक साथ संभव

Uma Bharti Press Conference: उमा भारती ने कहा कि गंगा की शुद्धता और गौ संवर्धन को एक साथ जोड़ा जा सकता है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की वकालत की जिससे रसायनिक उर्वरक गंगा में न जाएं।

लाडली बहनों को 2-2 गायें देने का सुझाव

लाडली बहना योजना को और मजबूत करने के लिए उमा भारती ने कहा कि, "लाडली बहनों को 2-2 गायें दी जाएं। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने इस संबंध में मंत्री लखन पटेल से बातचीत भी की है। साथ ही, सभी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी गाय देने की बात कही।"

सड़कों से गाय हटाने के लिए फेंसिंग का सुझाव

उमा भारती ने अमेरिका और इंग्लैंड की तर्ज पर सड़क किनारे फेंसिंग (बाड़बंदी) की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि "गायें और जानवर सड़क पर न आएं, इसके लिए फोरलेन सड़कों के किनारे फेंसिंग जरूरी है। मैं एक बार फिर नितिन गडकरी जी से बात करूंगी।"

गंगा सफाई और मोदी सरकार की भूमिका

उमा भारती ने अपने दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके प्रयासों की सराहना की। गंगा सफाई के लिए 20,000 करोड़ रुपये की फंडिंग दी गई। गंगा की सफाई प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं।

वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन

Uma Bharti Press Conference: उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए कहा कि, "एक साथ चुनाव से गंगा जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम अटकते नहीं हैं।"

इन्हें भी पढ़ें :-

Gwalior News: चार युवकों ने महिला और उसके बेटे को पीटा, महिला का टूटा हाथ, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने

Bhind News : मध्यप्रदेश में एक और पेशाब कांड! दलित युवक पर दबंगों ने किया पेशाब, मामले में गरमाई सियासत

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: वे झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Uma Bharti Press Conference: Announces a stormy return to politics, Uma Bharti will contest the Lok Sabha elections

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm