Kanchan Bai Meghwal : बच्चों को बचाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने लगा दी जान की बाजी! मधुमक्खियों के हमले में हुई दर्दनाक मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के नीमच में आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों के झुंड के अचानक हमले में बच्चों को बचाने के दौरान कंचन बाई ने अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन …

Kanchan Bai Meghwa
- नीमच के ग्राम रानपुर में आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला,
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार के लिए 4 लाख रुपये और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की
- कंचन बाई ने बच्चों को बचाने के लिए खुद को मधुमक्खियों के सामने रखा, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया
भोपाल: मध्य प्रदेश के नीमच में सोमवार को मधुमक्खियों के झुंड ने आंगनवाड़ी केंद्र पर हमला कर दिया। आंगनवाड़ी में मौजूद 20 बच्चों को बचाने के लिए कंचन बाई ने खुद को मधुमक्खियों के हवाले कर दिया। शरीर में ज़हर भर जाने के कारण उन्होंने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दुःख व्यक्त करते हुए परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 4 लाख रुपये की घोषणा की है। उन्होंने कंचन बाई के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की भी घोषणा की है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में कंचन मेघवाल के परिवार के साथ है।
Kanchan Bai Meghwal इलाज के दौरान हुई मौत
दरअसल, यह पूरी घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जावद विकासखंड की ग्राम पंचायत मड़ावदा के ग्राम रानपुर में हुई। आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर अचानक मधुमक्खियों का झुंड बच्चों पर टूट पड़ा। इस घटना से सभी में चीख-पुकार मच गई। बच्चों को बचाने के लिए कंचन बाई ने दरी और कंबल उठाकर बच्चों को ढक लिया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गई। बच्चों की जान तो बच गई, लेकिन मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
Kanchan Bai Meghwal सोशल मीडिया पर जताया दुःख
इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पूरे शरीर में ज़हर भर जाने के कारण उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।( Anganwadi Bee Attack ) इस घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर दुःख व्यक्त करते हुए परिवार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
नीमच जिले के ग्राम रानपुर में मधुमक्खियों के डंक से आंगनवाड़ी में कार्यरत बहन कंचन बाई मेघवाल जी का असमय निधन अत्यंत दुखद व हृदयविदारक है।
प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है। इस घटना में मानवीय आधार पर मैंने कंचन बहन के परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 5, 2026
यह भी पढ़ें
- IAS, IPS, IFS उम्मीदवारों को बड़ा झटका! UPSC ने बदल दिए नियम, अब दोबारा नहीं दे पाएंगे परीक्षा, जानिए क्या है नया फरमान
- UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में क्यों फेल हुई सरकार? ओवैसी का संघ परिवार पर बड़ा हमला, कहा- संविधान की हार नहीं होने देंगे
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं होगा भारत-पाक मैच? पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ का बड़ा बयान, जान लीजिए India-Pakistan मैच का पूरा गणित
- अस्पताल के बाहर गोलीकांड! ड्यूटी पर जा रही नर्स को अस्पताल गेट पर मारी गोली, बेखौफ बदमाशों के आतंक से मचा हड़कंप
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्राम रानपुर में आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर मधुमक्खियों का झुंड बच्चों पर टूट पड़ा, जिससे कंचन बाई ने बच्चों को बचाने की कोशिश की और उनकी मृत्यु हो गई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Woman Dies After Saving 20 Children from Bee Attack in Neemuch; CM Mohan Yadav Announces Help
भोपाल
और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm