Kanchan Bai Meghwal : बच्चों को बचाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने लगा दी जान की बाजी! मधुमक्खियों के हमले में हुई दर्दनाक मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के नीमच में आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों के झुंड के अचानक हमले में बच्चों को बचाने के दौरान कंचन बाई ने अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार की आर्थिक मदद और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की।

Kanchan Bai Meghwal : बच्चों को बचाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने लगा दी जान की बाजी! मधुमक्खियों के हमले में हुई दर्दनाक मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Kanchan Bai Meghwa / Image Source : x

Modified Date: February 5, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: February 5, 2026 7:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नीमच के ग्राम रानपुर में आंगनवाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला,
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार के लिए 4 लाख रुपये और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की
  • कंचन बाई ने बच्चों को बचाने के लिए खुद को मधुमक्खियों के सामने रखा, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया

भोपाल: मध्य प्रदेश के नीमच में सोमवार को मधुमक्खियों के झुंड ने आंगनवाड़ी केंद्र पर हमला कर दिया। आंगनवाड़ी में मौजूद 20 बच्चों को बचाने के लिए कंचन बाई ने खुद को मधुमक्खियों के हवाले कर दिया। शरीर में ज़हर भर जाने के कारण उन्होंने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दुःख व्यक्त करते हुए परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 4 लाख रुपये की घोषणा की है। उन्होंने कंचन बाई के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की भी घोषणा की है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में कंचन मेघवाल के परिवार के साथ है।

Kanchan Bai Meghwal इलाज के दौरान हुई मौत

दरअसल, यह पूरी घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जावद विकासखंड की ग्राम पंचायत मड़ावदा के ग्राम रानपुर में हुई। आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर अचानक मधुमक्खियों का झुंड बच्चों पर टूट पड़ा। इस घटना से सभी में चीख-पुकार मच गई। बच्चों को बचाने के लिए कंचन बाई ने दरी और कंबल उठाकर बच्चों को ढक लिया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गई। बच्चों की जान तो बच गई, लेकिन मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

Kanchan Bai Meghwal सोशल मीडिया पर जताया दुःख

इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पूरे शरीर में ज़हर भर जाने के कारण उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।(  Anganwadi Bee Attack ) इस घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर दुःख व्यक्त करते हुए परिवार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.