दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना देने वाले बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना देने वाले बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस
पटना, 10 सितंबर (भाषा) बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय के बाहर धरना देने के मामले में बृहस्पतिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख राजेश राठौर ने बताया कि पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव ने नोटिस जारी कर सभी नेताओं से 72 घंटे के भीतर लिखित जवाब मांगा है।
नोटिस पाने वालों में पूर्व विधायक अनिल सिंह और पूनम देवी के अलावा कई पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हैं। इन नेताओं ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन के बाहर प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शनकारी बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को उनके पदों से हटाने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि दोनों नेता बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने में विफल रहे हैं।
हालांकि, कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि प्रदर्शन करने वाले नेताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और अनुशासन का उल्लंघन किया है।
भाषा कैलाश रवि कांत रंजन
रंजन

Facebook


