बिहार के पटना में घर में घुसकर बदमाशों ने की गोलीबारी

बिहार के पटना में घर में घुसकर बदमाशों ने की गोलीबारी

बिहार के पटना में घर में घुसकर बदमाशों ने की गोलीबारी
Modified Date: September 10, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: September 10, 2026 7:09 pm IST

पटना, 10 सितंबर (भाषा) बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर शाम मसौढ़ी के जेपी रोड के पास लखीबाग इलाके में कवि कुमार के घर पर हुई।

मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) राघव दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘मसौढ़ी में एक व्यक्ति के घर पर कुछ हथियारबंद बदमाशों द्वारा कथित रूप से गोलीबारी किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।’

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एसडीपीओ ने कहा, ‘पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

भाषा

कैलाश रवि कांत


लेखक के बारे में