बिहार में एआईएमआईएम तीन सीट पर आगे

Ads

बिहार में एआईएमआईएम तीन सीट पर आगे

  •  
  • Publish Date - November 14, 2025 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 14, 2025 / 12:27 PM IST

पटना, 14 नवंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) तीन सीट बढ़त पर बनाए हुए है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

एआईएमआईएम के मोहम्मद सरवर आलम कोचाधामन में 11,156 मतों से, अमौर में अख्तरुल ईमान 14,262 मतों से और बायसी में गुलाम सरवर 5,756 मतों से आगे हैं।

ये सभी सीट सीमांचल क्षेत्र में हैं, जहां मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है।

निर्वाचन आयोग के दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, राजग 243 सीट में से 186 सीट पर आगे था जबकि महागठबंधन लगभग 46 सीट पर ही बढ़त बनाए हुए था।

एआईएमआईएम ने किसी भी गठबंधन में शामिल हुए बिना, स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा।

अभी कई दौर की मतगणना बाकी है इसलिए संख्या में बदलाव की संभावना है।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा