Reported By: Saurabh Singh Parihar
,Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel: 'भूपेश जहां बोलें, बैठने को तैयार हूं'...पीएम आवास पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती, गिनाए भाजपा सरकार के आकड़ें /image: AI Generated
रायपुर। Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास (PM Awas Yojana CG News) को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर आज पंचायत विकास मंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आंकड़ों के साथ पूरी जानकारी देते हुए भूपेश बघेल को बहस की खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) फिर से झूठ बोल भ्रम फ़ैला रहे है। PM आवास पर भूपेश जहां बोले बैठने को तैयार हूँ। डिप्टी सीएम ने कहा- भूपेश बघेल आरोप लगाते है लेकिन सदन में राहुल गांधी की तरह भाग जाते है।
डिप्टी सीएम ने कहा हमारी पहली कैबिनेट में 18 लाख PM आवास स्वीकृत कर पूर्व निर्माण का निर्णय किए थे। हमारी नई सरकार गठन के बाद से अब तक 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PM Awas Yojana ) के मकान पूर्ण किए जा चुके हैं। पुराने एवं नए वित्तीय वर्षों के स्वीकृत आवासों को आवश्यक राशि उपलब्ध कराते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 5 लाख 92 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए गए। जो यह उपलब्धि पूरे देश में सर्वाधिक रही। वर्ष 2024-25 में 2 लाख 52 पीएम आवास पूर्व हुए। वर्ष 2026-27 वित्तीय वर्ष में 1 लाख 87 हज़ार पीएम आवास पूरे हो चुके है।
Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel उन्होंने बताया प्रदेश में वर्ष 2011 और 2018 की पात्रता सूची के अंतर्गत पात्र पाए गए सभी आवासों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इनमें कुल स्वीकृत आवासों में से अब तक 20 लाख 40 हजार मकानों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वहीं, वर्तमान में लगभग 4 लाख से अधिक आवासों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। पंचायत विकास मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूर्ण किए गए 11 लाख से अधिक आवासों में पिछले वित्तीय वर्षों में स्वीकृत आवास भी शामिल हैं। पुराने समय में स्वीकृत ऐसे आवास, जो विभिन्न कारणों से लंबित थे, उन्हें भी आवश्यक राशि उपलब्ध कराकर वर्तमान सरकार द्वारा पूर्ण कराया गया है।
ये भी पढ़ें