Toxic Pre-release Event Accident: हैदराबाद: हैदराबाद के एक निजी विश्वविद्यालय में अभिनेता यश अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्री-रिलीज कार्यक्रम के दौरान ‘साउंड बॉक्स’ गिरने से एक छात्र सहित चार लोग घायल हो गए। यह हादसा शनिवार रात मेडचल स्थित मल्ला रेड्डी विश्विद्यालय में उस समय हुआ, जब अभिनेता मंच से प्रशंसकों की भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम में आए युवाओं का एक समूह ‘साउंड बॉक्स’ के स्टैंड पर चढ़ गया, जो अचानक गिर गया। गिरने से चार लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर हुआ है जबकि तीन अन्य को हल्की चोटें आई हैं।’’ (Toxic Pre-release Event Accident) इस घटना के सिलसिले में संस्थान के प्रबंधन और आयोजन प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Toxic Pre-release Event Accident: ढांचा गिरते देख अभिनेता ने दर्शकों का हालचाल जानने के लिए अपना भाषण कुछ देर के लिए रोक दिया। यश ने पूछा, ‘‘क्या वहां सब ठीक है? कृपया इसे देखें.. सावधानी बरतें। क्या आप सुरक्षित हैं?’’ बाद में उन्होंने अपना संबोधन फिर से शुरू करने से पहले एक अन्य समूह से भी नीचे उतरने का आग्रह किया जो एक अन्य ऊंचे ढांचे पर चढ़ गया था।
यश और मोहनदास द्वारा लिखी गई ‘टॉक्सिक’ को 1940 के दशक की शुरुआत से लेकर 1970 के दशक के बीच के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन-थ्रिलर गाथा के रूप में पेश किया गया है। (Toxic Pre-release Event Accident) फिल्म में ‘केजीएफ’ से लोकप्रिय हुए यश ‘राया’ नाम के एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-