शाह का बंगाल की तृणमूल सरकार पर घुसपैठियों को शह देने का आरोप सही : संजय सरावगी

शाह का बंगाल की तृणमूल सरकार पर घुसपैठियों को शह देने का आरोप सही : संजय सरावगी

शाह का बंगाल की तृणमूल सरकार पर घुसपैठियों को शह देने का आरोप सही : संजय सरावगी
Modified Date: March 29, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: March 29, 2026 9:37 pm IST

पटना, 29 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उन आरोपों का समर्थन किया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ‘घुसपैठियों’ को पनाह दे रही है और सीमा पर बाड़ लगाने में बाधा डाल रही है।

सरावगी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘शाह का आकलन बिल्कुल सही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों सहित घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान कर रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे तत्व राज्य के निवासियों के लिए निर्धारित संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे थे।

सरावगी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए तत्पर है। ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस दोनों को इसके परिणाम भुगतने होंगे, जो चार मई को आने वाले चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी।’’

शाह ने शनिवार को ममता बनर्जी सरकार पर केंद्र के बार-बार अनुरोध के बावजूद सीमा पर बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से राज्य ‘‘घुसपैठ, तुष्टीकरण की राजनीति और सीमा असुरक्षा के लिए एक प्रमुख गलियारा’’ बन गया है।

बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने भी शाह की टिप्पणियों का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘शाह ने सीमा पर बाड़ लगाने का मुद्दा बिल्कुल सही उठाया है। पश्चिम बंगाल की सीमा बांग्लादेश से लगती है और पड़ोसी देश से घुसपैठिए इसका फायदा उठाते हैं।’’

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में