Anant Singh Viral Video Case: बढ़ शक्ति है इस दिग्गज विधायक की मुश्किलें, सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल, फिर से शुरू होगी जांच

Ads

Anant Singh Viral Video Case: मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह के लिए जेल जाना और फिर बेल पर बाहर आना कोई बड़ी बात नहीं है।

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 11:05 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 11:06 PM IST

Anant Singh Viral Video Case/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें।
  • मीरगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच करेगी CID
  • सम्राट सरकार ने CID को सौंपा पूरा केस।

Anant Singh Viral Video Case: पटना: बिहार के मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह के लिए जेल जाना और फिर बेल पर बाहर आना कोई बड़ी बात नहीं है। अनंत सिंह खुद भी कई बार कह चुके हैं कि, ये सब उनके लिए आम बात है। वहीं इन सब के बीच एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है जिसे सुनकर अनंत सिंह और उनके समर्थकों को झटका लग सकता है। मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ है। सम्राट सरकार ने इस केस की जांच बिहार की सीआईडी टीम को सौंप दी है।

पुलिस ने CID को सौंपी मामले से जुड़ी फ़ाइल

दरअसल, वायरल वीडियो का यह मामला बिहार के गोपालगंज से जुड़ा है। जिले के मीरगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। (Anant Singh Viral Video Case) इसी मामले में अब कार्रवाई आगे की ओर बढ़ रही है।

Anant Singh Viral Video Case:  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामले से जुड़ी पूरी फाइल गोपालगंज की पुलिस ने बिहार की सीआईडी टीम को ट्रांसफर कर दी है। अब इस पूरे मामले की जांच नए सिरे से CID करेगी। अब CID यह पता लगाएगी कि वायरल वीडियो में दिख रहे हथियार लाइसेंसी थे या नहीं। साथ ही कार्यक्रम के दौरान किन परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि, गोपालगंज की पुलिस कांड की वैज्ञानिक तरीके से जांच पूरा करने की स्थिति में पहुंच गई थी। पुलिस कोर्ट को चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही थी।

क्या वीडियो से जुड़ा पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पूरा मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव का है. मई (2026) के शुरू महीने में विधायक अनंत सिंह भोजपुरी गायक गुंजन सिंह के साथ यहां गुड्डू राय के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसा दौरान मुजरा हुआ था। इसका वीडियो तो वायरल हुआ ही था, बाद में एक वीडियो सामने आया था जिसमें कुछ लोग डांसर के साथ हथियार लेकर नाच रहे थे। (Anant Singh Viral Video Case) जांच इसी वीडियो में दिख रहे हथियार की होनी है।

Anant Singh Viral Video Case: यह वीडियो जैसे ही सामने आया तो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। तुरंत पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए मीरगंज थाने में इस संबंध में कांड 247/26 दर्ज किया। इस पूरे मामले में 30 मई को अनंत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र पांडेय सुनवाई करेंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-