बिहार : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया

Ads

बिहार : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 06:21 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 06:21 PM IST

पटना, 10 जुलाई (भाषा) बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार ‘बंटी’ ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।

अभिषेक कुमार ‘बंटी’ ने शुक्रवार को पटना में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाया था। इसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। हालांकि, पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव लड़ने में असमर्थ हूं। अतः मेरा विनम्र अनुरोध है कि मेरी उम्मीदवारी वापस लेने का अनुरोध स्वीकार किया जाए।’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र भी भेज दिया है।

अभिषेक कुमार ‘बंटी’ ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

भाषा

कैलाश रवि कांत