प्रख्यात शिक्षक रमांशु प्रताप जन सुराज में शामिल

Ads

प्रख्यात शिक्षक रमांशु प्रताप जन सुराज में शामिल

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 06:12 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 06:12 PM IST

पटना, 10 जुलाई (भाषा) प्रख्यात शिक्षक रमांशु प्रताप शुक्रवार को जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रताप का औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम पटना स्थित जन सुराज के पाटलिपुत्र कार्यालय में हुआ।

प्रताप ने कहा कि उन्होंने प्रशांत किशोर की पहल से जुड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनका मानना है कि ‘‘जन सुराज जाति और धर्म पर नहीं, बल्कि इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि बिहार के लोगों को उनके उचित अधिकार और विकास मिल रहे हैं या नहीं।’’

मनोज भारती ने प्रताप के पार्टी में शामिल होने को संगठन में शिक्षित और बौद्धिक लोगों को जोड़ने के व्यापक प्रयास का हिस्सा बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में राजनीतिक उठापटक के बावजूद जन सुराज शिक्षित पेशेवरों को लगातार आकर्षित कर रहा है।’’

राज्य में 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारती ने कहा कि प्रशांत किशोर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रशांत किशोर सोमवार सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल करने जाएंगे। हम सभी छज्जू बाग स्थित स्काउट गाइड मैदान में एकत्र होंगे और वहां से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ गांधी मैदान होते हुए पटना समाहरणालय जाएंगे।’’

पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले प्रताप के शामिल होने से पार्टी के बौद्धिक आधार को मजबूती मिलेगी।

भाषा

कैलाश रवि कांत