Bihar BJP Protest Video: बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय में मचाया उत्पात, पीएम मोदी को अपशब्द कहने से जुड़ा है मामला

Ads

Bihar BJP Protest Video: पीएम मोदी को अपशब्द कहे जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

  •  
  • Publish Date - August 29, 2025 / 12:34 PM IST,
    Updated On - August 29, 2025 / 12:34 PM IST

Bihar BJP Protest Video/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी को गाली देने वाले मामले को लेकर बीजेपी ने किया हल्लाबोल।
  • बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटना कांग्रेस कार्यालय में किया प्रदर्शन।
  • प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प।

पटना: Bihar BJP Protest Video: बिहार की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, राजद और कांग्रेस की संयुक्त रैली में पीएम मोदी को अपशब्द कहे गए। पीएम मोदी को अपशब्द कहे जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोल दिया।

यह भी पढ़ें: Urjit Patel: आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को मोदी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी.. बनाये गए इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के कार्यकारी निदेशक

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Bihar BJP Protest Video: बता दें कि, पीएम मोदी को रैली में अपशब्द कहे जाने के विरोध में भाजपा नेताओं ने सदाकत आश्रम तक मार्च किया और राहुल गांधी तथा इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय ‘सदाकत आश्रम’ में तोड़फोड़ की। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का गेट जबरदस्ती खोल दिया और अंदर घुस गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका प्रतिरोध किया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। दोनों तरफ से एक दूसरे पर ईंट और पत्थर भी बरसाए गए।

यह भी पढ़ें: Shraddha Tiwari: सुसाइड करने वाली थी श्रद्धा लेकिन करणदीप ने बचा लिया!.. बेटी के लव-मैरिज पर सामने आया पिता का बयान, सुनें..

नितिन नबीन ने कांग्रेस नेताओं की दी चेतावनी

Bihar BJP Protest Video: वहीं इस मामले में बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि, “मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा.. हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते… हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।”