बिहार: मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

बिहार: मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

बिहार: मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया
Modified Date: November 20, 2025 / 07:23 pm IST
Published Date: November 20, 2025 7:23 pm IST

पटना, 20 नवंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर राज्य के लोगों का अभिनंदन किया और उनके सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री कुमार ने ‘एक्स’ पर कहा, “गांधी मैदान में आयोजित इस विशेष अवसर पर बिहारवासियों को उनका नमन और धन्यवाद है।”

उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष रूप से आभार जताया।

कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों से आए मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, गणमान्य व्यक्तियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार, केंद्र के सहयोग से राज्य में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के लोगों के आशीर्वाद और समर्थन से राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

नीतीश कुमार के 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की, जिनमें आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, असम के हिमंत विश्व शर्मा और दिल्ली की रेखा गुप्ता प्रमुख थीं।

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में