बिहार : नीतीश कुमार के बेटे निशांत सहित 31 मंत्रियों ने शपथ ली
बिहार : नीतीश कुमार के बेटे निशांत सहित 31 मंत्रियों ने शपथ ली
पटना, सात मई (भाषा) बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्री परिषद का बृहस्पतिवार को विस्तार किया गया तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और 30 अन्य लोगों ने गांधी मैदान में आयोजित एक समारोह में मंत्री पद की शपथ ली।
राज्य में पांच दलों वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों से कुल 31 लोगों को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
निशांत कुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी को मंत्री परिषद में शामिल किया गया है।
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा

Facebook


