बिहार कांग्रेस ने नीतीश को दी बधाई, चुनावी वादे पूरे होने की उम्मीद जताई

बिहार कांग्रेस ने नीतीश को दी बधाई, चुनावी वादे पूरे होने की उम्मीद जताई

बिहार कांग्रेस ने नीतीश को दी बधाई, चुनावी वादे पूरे होने की उम्मीद जताई
Modified Date: November 20, 2025 / 09:18 pm IST
Published Date: November 20, 2025 9:18 pm IST

पटना, 20 नवंबर (भाषा) बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने बृहस्पतिवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले नीतीश कुमार को बधाई दी और चुनावी वादों को पूरा करने तथा राज्य में “वास्तविक सुशासन” कायम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनमत का सम्मान करती है और मुख्यमंत्री को मिले प्रचंड बहुमत के मद्देनजर जनता की अपेक्षाएं भी अधिक हैं।

उन्होंने कहा कि अब समय है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपने चुनावी वादों को मजबूती से लागू करे और बिहार को समावेशी सोच वाली, विकासोन्मुख सरकार दे।

उन्होंने राजग के वादों का हवाला देते हुए कहा कि पलायन का दंश झेल रहे बिहारवासियों को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए, युवाओं को बेहतर शिक्षा और नौकरी के अवसर मिलें तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हो।

उन्होंने कहा कि नयी सरकार को “क्राइम, करप्शन और कमिशन” वाली पूर्ववर्ती सरकार की छवि से छुटकारा पाना होगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बंद पड़ी फैक्ट्रियों को चालू कर रोजगार सृजन किए जाने की मांग की और महिलाओं को दिए जाने वाली दो लाख रुपये की सहायता योजना के तहत शेष एक लाख 90 हजार रुपये की राशि तुरंत उनके बैंक खातों में भेजने की अपील की।

राजे राम ने कहा कि कांग्रेस बिहार की जनता के बेहतर भविष्य के लिए सार्थक विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी और जनहित के मुद्दों को प्रादेशिक तथा राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उठाती रहेगी।

भाषा कैलाश

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में