कमाई 500 रुपए भी नहीं और आयकर विभाग ने दिहाड़ी मजदूर को थमा दिया 37.5 लाख रुपए का टैक्स, लगाई मदद की गुहार
कमाई 500 रुपए भी नहीं और आयकर विभाग ने दिहाड़ी मजदूर को थमा दिया 37.5 लाख रुपए का टैक्स labourer gets Rs 37.5 lakh income tax notice
खगड़िया (बिहार), income tax notice : जिले के एक दिहाड़ी मजदूर के लिए आयकर विभाग से 37.5 लाख रुपये का बकाया भुगतान की नोटिस मिलना बिलकुल वैसा ही अनुभव था जैसा बिना बारिश के बाढ़ आना हो। रोजाना करीब 500 रुपये कमाने वाले खगड़िया जिले के मघौना गांव निवासी गिरीश यादव ने इस संबंध में अपने इलाके के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
अलौली थाना के प्रभारी पुरेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और गिरीश द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह धोखाधड़ी का मामला लगता है।’’
यह भी पढ़ेंः नदी में नहाने के दौरान बच्चे के सिर में घुसा “दिमाग खाने वाला कीड़ा”, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
यह भी पढ़ेंः इन 25 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, लगाया गया धारा-144, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला

Facebook


