पटनाः Bihar Coking Coal: दक्षिण-पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और तेल उत्पादक देशों में अस्थिरता के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल के उत्पादन और वितरण पर पड़ रहा है। कई जगहों से गैस किल्लत की खबर सामने आ रही है। इसी बीच बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ‘जन वितरण प्रणाली’ (PDS) दुकानों के माध्यम से कोकिंग कोयले की आपूर्ति और बिक्री शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
Bihar Coking Coal: सरकार के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है, जिससे LPG की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आम लोगों को खाना पकाने में दिक्कत न हो, इसके लिए कोयले को वैकल्पिक ईंधन के रूप में उपलब्ध कराने की पहल की गई है। जारी दिशा-निर्देशों के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के लाभार्थियों को राशन दुकानों से कोकिंग कोयला उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन तैयार कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह व्यवस्था आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत लागू की जा रही है, ताकि आपात स्थिति में लोगों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। सरकार का मानना है कि इस कदम से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत मिलेगी। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कोयले के उपयोग से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इसके सुरक्षित उपयोग और जागरूकता पर ध्यान देना भी जरूरी होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-