बिहार सरकार ने 10,000 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में मदद का लक्ष्य रखा : चौधरी

बिहार सरकार ने 10,000 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में मदद का लक्ष्य रखा : चौधरी

बिहार सरकार ने 10,000 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में मदद का लक्ष्य रखा : चौधरी
Modified Date: September 19, 2026 / 06:54 pm IST
Published Date: September 19, 2026 6:54 pm IST

पटना, 19 सितंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अगले पांच वर्ष में 10,000 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में मदद करने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि एक औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाया गया है और ऐसी लगभग 1,000 इकाइयों के लिए भूमि आवंटित की गई है।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यहां राष्ट्रीय नवाचार चुनौती ‘नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि राज्य के विकास को गति देने के लिए नवाचार , प्रौद्योगिकी और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार में अब एक औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र बन गया है और अब तक लगभग 1,000 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। सरकार ने अगले पांच वर्षों में राज्य में 10,000 उद्योगों की स्थापना में मदद करने का लक्ष्य रखा है।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में