किशोर कुमार की जीवनी को राष्ट्रीय पुरस्कार देने को चुनौती वाली याचिका पर केंद्र से जवाब तलब

किशोर कुमार की जीवनी को राष्ट्रीय पुरस्कार देने को चुनौती वाली याचिका पर केंद्र से जवाब तलब

किशोर कुमार की जीवनी को राष्ट्रीय पुरस्कार देने को चुनौती वाली याचिका पर केंद्र से जवाब तलब
Modified Date: September 19, 2026 / 03:13 pm IST
Published Date: September 19, 2026 3:13 pm IST

पटना, 19 सितंबर (भाषा) पटना उच्च न्यायालय ने मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार की जीवनी को सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति अजीत कुमार की एकल पीठ ने बृहस्पतिवार को मामले में तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और सुनवाई की अगली तारीख आठ अक्टूबर तय की।

यह याचिका अनंत प्रसाद सिन्हा ‘अनंत’ ने दायर की है, जिन्होंने वर्ष 2024 में ‘किशोर कुमार: द अल्टीमेट बायोग्राफी’ को दिए गए पुरस्कार को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उनकी किताब ‘दो गुलफामों की तीसरी कसम’ इस पुरस्कार के लिए अधिक उपयुक्त थी।

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि अदालत का रुख करने से पहले उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के समक्ष यह मुद्दा उठाया था कि उक्त जीवनी को पुरस्कार के लिए चुनना भारत के राजपत्र में प्रकाशित मंत्रालय के अपने दिशानिर्देशों का ‘‘उल्लंघन’’ है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में