पटना, पांच जुलाई (भाषा) जन सुराज पार्टी ने बिहार में 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को प्रशांत किशोर को अपना प्रत्याशी घोषित किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कोर कमेटी की बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की।
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होगा तथा मतों की गिनती तीन अगस्त को होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है।
जनता जनशक्ति दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने पहले ही इस उपचुनाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह विधानसभा सीट रिक्त हुई थी।
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ है, लेकिन पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। खबरों के अनुसार, भाजपा अजय आलोक, नील रतन घोष और अजीत कुमार लाली जैसे नेताओं के नामों पर विचार कर रही है।
किशोर की पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।
भाषा
राजकुमार दिलीप
दिलीप