वायुसेना के शीर्ष अधिकारी ने बिहार के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकत की

वायुसेना के शीर्ष अधिकारी ने बिहार के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकत की

वायुसेना के शीर्ष अधिकारी ने बिहार के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकत की
Modified Date: September 18, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: September 18, 2026 9:17 pm IST

पटना, 18 सितंबर (भाषा) वायुसेना की मध्य कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल तरुण चौधरी ने शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने भारतीय वायु सेना और बिहार सरकार के बीच समन्वय तथा संस्थागत सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान नागरिक-सैन्य सहयोग को और मजबूत बनाने तथा भारतीय वायु सेना और बिहार सरकार के बीच समन्वय को अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल को पारस्परिक महत्व के मुद्दों पर राज्य प्रशासन के साथ हुई प्रगति से भी अवगत कराया गया।

बैठक में भविष्य में बिहटा हवाई अड्डे के संयुक्त उपयोग, आपदा-प्रतिक्रिया तैयारियों को सुदृढ़ बनाने तथा क्षेत्रीय सुरक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े साझा उद्देश्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, एयर मार्शल चौधरी ने राज्यपाल को वायु सेना स्टेशन बिहटा के दौरे के लिए आमंत्रित किया।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में