Bihar News: भीड़ ने किया मंत्री पर हमला, जान बचाकर भागे नेता जी, घायल हुए बॉडीगार्ड
Bihar News: नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
Bihar News/ Image Credit: shravan kumar X Handle
- नीतीश सरकार में मंत्री श्रवण कुमार के काफिले पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
- हमले के बाद मंत्री श्रवण कुमार जान बचाकर गांव से निकले।
- हमले में मंत्री श्रवण कुमार के बॉडीगार्ड घायल हुए हैं।
पटना: Bihar News: बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में मंत्री श्रवण कुमार के बॉडीगार्ड घायल हुए हैं। इतना ही नहीं हमला करने वाले असमाजिक तत्वों ने करीब एक किलोमीटर तक मंत्री के काफिले का पीछा भी किया। ‘
मंत्री और विधायक के काफिले का लोगों ने किया पीछा
Bihar News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव का है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार यहां सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे और इसी दौरान कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। हमले के बाद मंत्री आनन-फानन में गांव से निकले, लेकिन गुस्साई भीड़ ने लगभग एक किलोमीटर रक उनके काफिले का पीछा किया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हमले में घायल हुए कई सुरक्षाकर्मी
Bihar News: आपको बता दें कि, दो दिन पहले एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया और मंत्री श्रवण कुमार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए गांव पहुंचे थे। पीड़ितों के परिवार से मिलने के बाद अब सभी लोग बाहर निकल रहे थे, तभी असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद मंत्री और विधायक किसी तरह से मौके से भागे। कई सुरक्षाकर्मियों को चोट लगी है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
9 लोगो की सड़क हादसे में मौत के बाद मातमपुर्सी करने पहुचे मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक पर ग्रामीणों ने किया हमला
दोनों एक किलोमीटर भागकर बचाए जान, एक स्कॉट सिपाही जख्मी
घटना के बाद पुलिस छावनी में तब्दील।
हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव की घटना। 5 दिनों के बाद… pic.twitter.com/1tItH8yNhy
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) August 27, 2025

Facebook


