Doctor Salary Hike Latest Update: प्रदेश के संविदा प्रोफेसर को मिलेंगे 2 लाख, जूनियर डॉक्टर के मानदेय में भी भारी इजाफा, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
Doctor Salary Hike Latest Update: प्रदेश के संविदा प्रोफेसर को मिलेंगे 2 लाख, जूनियर डॉक्टर के मानदेय में भी भारी इजाफा, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
Doctor Salary Hike Latest Update: संविदा प्रोफेसर को मिलेंगे 2 लाख, जूनियर डॉक्टर के मानदेय में भी भारी इजाफा, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने दिया बड़ा तोहफा /image: AI Generated
- संविदा प्रोफेसर का मानदेय ₹2.07 लाख हुआ
- जूनियर रेजिडेंट को अब ₹75 हजार महीना
- नवरात्रि से पहले बिहार सरकार का बड़ा तोहफा
पटना। Doctor Salary Hike Latest Update: प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवरात्रि से पहले प्रदेशभर के संविदा चिकित्सा शिक्षकों (Contractual medical teachers) और रेजिडेंट डॉक्टरों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (Bihar Medical College Salary) एवं अस्पतालों में कार्यरत संविदा चिकित्सा शिक्षकों और रेजिडेंट डॉक्टर के मासिक मानदेय में वृद्धि की है।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Health Minister Nishant Kumar) राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने का स्वास्थ्य विभाग का निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करेगा।
संविदा प्रोफेसर को 2 लाख ) (Hike in doctors’ salaries in Bihar)
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के एक बयान के अनुसार, संविदा प्रोफेसर (Contract Professor Salary Bihar) का मासिक मानदेय 1.80 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.07 लाख रुपये कर दिया गया है। बयान के अनुसार इसी प्रकार, एसोसिएट प्रोफेसर का मानदेय 1.35 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.55 लाख रुपये तथा असिस्टेंट प्रोफेसर का मानदेय 1.10 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
रेजिडेंट डॉक्टर को मिलेंगे 75,000 रुपये महीने (Bihar Resident Doctor Salary)
Doctor Salary Hike Latest Update बयान के अनुसार, सीनियर रेजिडेंट एवं ट्यूटर का मानदेय बढ़ाकर 1.15 लाख रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जबकि जूनियर रेजिडेंट (Senior Resident Salary Bihar) का मानदेय 65,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
Bihar Medical Education कुशवाहा ने कहा कि यह वृद्धि चिकित्सा शिक्षकों और रेजिडेंट डॉक्टर के राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में योगदान को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों का मनोबल बढ़ेगा और सरकारी चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा।
ये भी पढ़ें

Facebook


