बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से मां, बेटी समेत चार की मौत

Ads

बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से मां, बेटी समेत चार की मौत

  •  
  • Publish Date - October 23, 2025 / 10:08 AM IST,
    Updated On - October 23, 2025 / 10:08 AM IST

बेगूसराय (बिहार), 23 अक्टूबर (भाषा) बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला और उसकी बेटी सहित चार लोग रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

साहेबपुर कमाल थाने के एसएचओ सिंटू कुमार ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात बरौनी-कटिहार रेलखंड पर हुई।

एसएचओ ने बताया कि राहुआ गांव के चार निवासी पास के इलाके में एक मेले में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे और जब आम्रपाली एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी, तभी उन्होंने रेलवे पटरी पार करने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रीता देवी (40), उनकी बेटी रोशनी कुमारी (14), सात वर्षीय आरोही कुमारी और उनके चाचा धर्मदेव महतो (35) के रूप में हुई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

भाषा सुमित रंजन

रंजन