पटना में अज्ञात लोगों ने गैराज संचालक की गोली मारकर हत्या की
पटना में अज्ञात लोगों ने गैराज संचालक की गोली मारकर हत्या की
पटना, 27 सितंबर (भाषा) बिहार के पटना में अज्ञात हमलावरों ने एक गैराज संचालक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह दिनभर काम करने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पटना सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ-2) रंजन कुमार ने बताया कि अंजनी नंदन ने शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे भूपतिनगर इलाके में स्थित अपना गैराज बंद किया था और वह घर जाने वाले थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें सिर में दो, पेट और पैर में एक-एक गोली मारी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नंदन की रविवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा दास ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।’’
भाषा प्रचेता संतोष
संतोष

Facebook


