पटना में भारी बारिश से मीठापुर पुल से सटे मार्ग पर धंसी सड़क

पटना में भारी बारिश से मीठापुर पुल से सटे मार्ग पर धंसी सड़क

पटना में भारी बारिश से मीठापुर पुल से सटे मार्ग पर धंसी सड़क
Modified Date: October 4, 2025 / 09:34 pm IST
Published Date: October 4, 2025 9:34 pm IST

पटना, चार अक्टूबर (भाषा) बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के बाद मीठापुर पुल से सटी सड़का का एक हिस्सा धंस गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शनिवार दोपहर मौका मुआयना किया और बताया कि पुल की मुख्य संरचना पर कोई असर नहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुल में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। पुल से सटी सड़क के नीचे जो नजदीकी ‘सम्प हाउस’ से जुड़ा नाला है, उसमें क्षति आई है।’’

मंत्री ने बताया कि सर्विस लेन के नीचे बना यह नाला समय के साथ कमजोर हो गया था और इसी प्रकार की समस्या छह महीने पहले भी सामने आई थी।

नवीन ने कहा, ‘‘खंभे में थोड़ा बहुत डिजाइन संबंधी अंतर जरूर है, लेकिन कोई संरचनात्मक क्षति नहीं हुई है। एहतियातन हमने फिलहाल पुल पर यातायात रोक दिया है और धंसे हुए हिस्से को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।’’

भाषा कैलाश खारी

खारी


लेखक के बारे में