Kenya Helicopter Crash: उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर बना आग का गोला, देखते ही देखते मची चीख पुकार, 7 लोगों की मौतों से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
Kenya Helicopter Crash: उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर बना आग का गोला, देखते ही देखते मची चीख पुकार, 7 लोगों की मौतों से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
Kenya Helicopter Crash | Photo Credit: AI
- उत्तरी हिस्से में सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश
- हादसे में सवार सभी 7 लोगों की मौत
- मृतकों में 5 अमेरिकी नागरिक शामिल
नैरोबी: Kenya Helicopter Crash उत्तरी केन्या के एक सुदूर इलाके में बुधवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पांच अमेरिकी नागरिकों सहित सात लोगों की मौत हो गई। (Helicopter Crash News) स्थानीय पुलिस और अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह नौ बजकर 13 मिनट पर लोईसाबा संरक्षण क्षेत्र से सांबुरु काउंटी के इवासो नीरो क्षेत्र की ओर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Kenya Helicopter Crash प्राधिकरण ने एक बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे। हादसे की जांच की जा रही है। सांबुरु के पुलिस कमांडर डेविड नकोरोई ने बुधवार देर रात पत्रकारों को बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। वाशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से पांच लोग अमेरिकी नागरिक थे।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘अमेरिकी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और राजनयिक पहुंच उपलब्ध करा रहा है। हम पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, फ्लोरिडा (अमेरिका) के मियामी से संचालित एक स्थानीय टेलीविजन चैनल ने एक खबर में बताया कि मृतकों में एनबीसी यूनिवर्सल के स्वामित्व वाले स्पेनिश भाषा के टेलीविजन नेटवर्क ‘टेलीमुंडो’ के चैनलों के अध्यक्ष और महाप्रबंधक जोसे सुआरेज (55) थे।
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, हेलीकॉप्टर देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल माउंट ओलोलोकवे की तलहटी के एक दुर्गम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय कंपनी ‘लेडी लोरी हेलीकॉप्टर्स’ का हेलीकॉप्टर यात्रा कंपनी ‘बियॉन्ड’ के मेहमानों को लेकर जा रहा था। स्थानीय सफारी संचालक ‘ट्रॉपिक एयर केन्या’ ने बताया कि उसने खोज एवं बचाव अभियान में सहायता के लिए अपने दो हेलीकॉप्टर भेजे हैं।
उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर यूरोकॉप्टर ईसी130 बी4 था। केन्या रेड क्रॉस ने कहा कि उसकी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें ‘‘विभिन्न एजेंसी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल हैं और बचाव दल दुर्घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।’’ फरवरी में पश्चिमी केन्या के एक पहाड़ी इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में एक सांसद भी शामिल था।
🇺🇸🇰🇪 Four Americans are among seven people killed in a helicopter crash in Kenya.
It went down near Mount Ololokwe in northern Kenya this morning with six passengers and a pilot onboard.
Getting to the crash site wasn’t easy either. Rescue teams had to deal with rough terrain…
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 19, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Flood Relief in Farrukhabad: बाढ़ में डूबे घर, लेकिन बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकी! फर्रूखाबाद के राहत शिविरों में स्मार्ट क्लास से लेकर खेलकूद तक की खास व्यवस्था
- Vande Bharat: अब बिहार में आर-पार!… सम्राट सरकार के खिलाफ ‘तेजस्वी का मार्च’, क्या छात्रों के मुद्दों पर सियासत करना सहीं?
- CM Yogi Adityanath News : ‘यूपी आइए, निवेश बढ़ाइए… सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है’! Japan Investment Meet में CM योगी ने निवेशकों से किया बड़ा वादा

Facebook


