Vande Bharat: अब बिहार में आर-पार!… सम्राट सरकार के खिलाफ ‘तेजस्वी का मार्च’, क्या छात्रों के मुद्दों पर सियासत करना सहीं?

RJD Raj Bhavan March In Bihar: बिहार की राजधानी पटना में RJD ने तेजस्वी यादव की अगुवाई में राजभवन मार्च किया।

Vande Bharat: अब बिहार में आर-पार!… सम्राट सरकार के खिलाफ ‘तेजस्वी का मार्च’, क्या छात्रों के मुद्दों पर सियासत करना सहीं?

RJD Raj Bhavan March In Bihar/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 19, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: August 19, 2026 11:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार की राजधानी पटना में RJD ने तेजस्वी यादव की अगुवाई में राजभवन मार्च किया।
  • राजभवन तक 5 किलोमीटर लंबे मार्च में तेजस्वी के साथ करीब 5 हजार समर्थक मौजूद रहे।
  • छात्रों की मांगों और सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग का विरोध किया।

RJD Raj Bhavan March In Bihar: पटना: बिहार की राजधानी पटना में RJD ने तेजस्वी यादव की अगुवाई में राजभवन मार्च किया। छात्रों की मांगों और सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग का विरोध किया। जेपी गोलंबर से राजभवन तक 5 किलोमीटर लंबे मार्च में तेजस्वी के साथ करीब 5 हजार समर्थक मौजूद रहे। डाक बंगले पर लगाई बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर रोकने की कोशिश की।

इसके बाद तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस तेजस्वी को बस में बिठाकर ले जाने लगी तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बस घेर ली और उसकी छत पर सवार हो गए। पुलिस और समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

प्रदर्शन के दौरान ही एक RJD कार्यकर्ता बेहोश हो गया साथी उसे हवा करते नजर आए। (RJD Raj Bhavan March In Bihar) लालू यादव की बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती भी मार्च में शामिल हुई। कुछ RJD कार्यकर्ता लकड़ी की नकली AK-47 लेकर विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने। वहीं पुलिस ने इस दौरान 25 जुलाई को हुई हिंसा से सबक लेते हुए काफी संयम बरता लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल की नौबत नहीं आने दी, लेकिन RJD के राजभवन मार्च पर सियासत गरमा गई। RJD ने बीजेपी-JDU सरकार पर निशाना साधा तो सत्ता पक्ष ने छात्रों के मुद्दे पर सियासत का आरोप लगाया।

RJD Raj Bhavan March In Bihar: RJD ने राजभवन मार्च ऐसे समय किया है जब मंगलवार को बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। सीवान में प्रदर्शनकारियों पर एके-47 के इस्तेमाल को जायज ठहराया था। सरकार का कहना था कि कांस्टेबल ने उग्र भीड़ के बीच फंसे होने के चलते हवाई फायरिंग की थी। RJD ने बिहार सरकार के इसी रुख को मुद्दे बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश की है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.