मतदाता सूची में सुधार की मांग को लेकर जन सुराज ने निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची में सुधार की मांग को लेकर जन सुराज ने निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची में सुधार की मांग को लेकर जन सुराज ने निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन
Modified Date: September 11, 2026 / 09:57 pm IST
Published Date: September 11, 2026 9:57 pm IST

पटना, 11 सितंबर (भाषा) बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और दोहराव वाले नामों को ठीक कराने की मांग को लेकर जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

जन सुराज पार्टी ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि राज्य में विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के इशारे पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ की जा रही है।

भारती ने पत्रकारों से कहा, “हमने पहले सार्वजनिक रूप से तिरहुत क्षेत्र में 1,668 दोहराव वाले नामों की सूची जारी की थी। आज इसी संबंध में निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा गया है।”

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने मतदाता सूची में त्रुटियों के आरोपों का संज्ञान लिया है और आश्वासन दिया है कि चुनाव की घोषणा होने तक मतदाता सूची में सुधार का काम जारी रहेगा, जिसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

भारती ने कहा कि पार्टी ने यह भी आग्रह किया है कि विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने में वही प्रक्रिया अपनाई जाए, जो विधानसभा और लोकसभा चुनावों की मतदाता सूची तैयार करने में अपनाई जाती है।

भाषा कैलाश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में