IAS Transfer Latest News: देर रात बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, पंकज कुमार होंगे गृह विभाग के नए सचिव, एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर
देर रात बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, पंकज कुमार होंगे गृह विभाग के नए सचिव, IAS Transfer Latest News: Many Collectors Changed in Bihar
Collectors Changed in Bihar. Image Source- IBC24
पटनाः Collectors Changed in Bihar बिहार सरकार ने अपने प्रशासनिक अमले में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। चौधरी सरकार ने सोमवार को एक साथ कई IAS अफसरों का तबादला किया किया है। इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी (कलेक्टर) भी शामिल है। वहीं विभागों के सचिवों को भी बदला गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार निदेशक खान मनेश कुमार मीणा को भोजपुर का डीएम बनाया गया है। सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय को बेगूसराय का डीएम नियुक्त किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को सिवान का डीएम बनाया गया है। भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के निदेशक कुमार अनुराग को कैमूर का डीएम नियुक्त किया गया है।
वित्त विभाग में राजीव रौशन को नई जिम्मेदारी
Collectors Changed in Bihar उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन को वित्त विभाग में सचिव संसाधन बनाया गया है। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के विशेष सचिव नवदीप शुक्ला को बिहार कौशल विकास मिशन का अपर कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। निर्वाचन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, जो शिक्षा विभाग के सचिव के संपूर्ण प्रभार में थे, अब समाज कल्याण विभाग के सचिव होंगे। लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सचिव बनाया गया है।
राजेश कुमार को मिली ये जिम्मेदारी (Collectors Changed in Bihar)
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव राजेश कुमार को पटना प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को बिहार राज्य संयुक्त परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।




c
ये भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 17 August 2026: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का हुआ ऐलान, स्मृति ईरानी की हुई वापसी, टीम में शामिल है ये नाम
- UPI Payment Charges: क्या UPI इस्तेमाल करना अब पड़ेगा भारी? Google Pay, PhonePe यूजर्स के लिए 2,000 रुपये वाले नियम की क्या है सच्चाई?
- Baba Ramdev at IBC24: ‘नेताओं के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे तो खुद सुधर जाएगी व्यवस्था’, IBC24 के ऑफिस पहुंचे बाबा रामदेव, बताया व्यवस्था सुधारने का तरीका

Facebook


