Kanwariya Murder News: प्रदेश के इस जिले में कांवड़िए की गोली मारकर हत्या, मंदिर में जल चढ़ाने से पहले हुई वारदात, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Kanwariya Murder News: मुजफ्फरपुर में स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे एक कांवड़िये की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Kanwariya Murder News/Image Credit: AI
- बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में कांवड़िए की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहा कांवड़ियां।
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Kanwariya Murder News: मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे एक कांवड़िये की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान गोलू कुमार (25) के रूप में हुई है। वह करीब 60 कांवड़ियों के एक समूह का हिस्सा था।
गरीबनाथ मंदिर जा रहा था मृतक
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर शाम देवरिया-जगड़िया मुख्य मार्ग पर ब्रह्मपुर खखन गांव के पास हुई। (Kanwariya Murder News) गोलू नारायणी (गंडक) नदी से जल लेने के बाद बाबा गरीबनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था। सरैया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिजीत कौर ने कहा, “रविवार देर शाम ब्रह्मपुर खखन गांव के पास एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वह कांवर यात्रा के तहत गरीबनाथ मंदिर जा रहा था।”
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
Kanwariya Murder News: अभिजीत कौर ने बताया कि घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गोलू का उसी दिन पहले किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था और उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Baba Ramdev On Gen Z Protests: Gen Z आंदोलन पर बाबा रामदेव ने तोड़ी चुप्पी, IBC24 के ऑफिस में किया बड़ा खुलसा, योग गुरु ने क्या कहा आप भी जानें यहां
- Govt Employee Leave Cancelled: सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान को बंद करने का ऐलान, जानिए क्यों राज्य सरकार ने लिया ये फैसला
- Rahul Gandhi Targets PM Modi: 'देखिए आपकी NTA ने क्या किया'... राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, UGC-NET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कही ये बात
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Kanwariya shot dead in Muzaffarpur
बिहार
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm