बिहार में कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे

Ads

बिहार में कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे

  •  
  • Publish Date - November 14, 2025 / 03:58 PM IST,
    Updated On - November 14, 2025 / 03:58 PM IST

पटना, 14 नवंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगता दिख रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेतृत्व वाले महागठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद पार्टी अपने हिस्से की 61 सीटों में से केवल एक पर ही आगे है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, किशनगंज में मोहम्मद कमरुल होदा 19 दौर की गिनती के बाद 24,058 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार कटुंबा सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं कदंब से पार्टी के विधान सभा में नेता शकील अहमद खान भी पीछे चल रहे हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार तथा विधायक दल (सीएलपी) के नेता शकील अहमद खान भी अपनी सीटों पर पीछे हैं।

राजेश कुमार औरंगाबाद जिले की कुटुंबा और खान कटिहार जिले की कदवा विधानसभा सीट पर उम्मीदवार हैं।

भाषा कैलाश

संतोष हक

हक